Seoni Viral Video: कार में हथियार लहराते दिखे युवक, फिर अचानक हुआ ऐसा हादसा, देखते ही देखते सड़क पर ही मचा हड़कंप, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
Seoni Viral Video: कार में हथियार लहराते दिखे युवक, फिर अचानक हुआ ऐसा हादसा, देखते ही देखते सड़क पर ही मचा हड़कंप, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
Seoni Viral Video | Photo Credit: AI
- हथियार लहराने का वीडियो वायरल
- कार ने चार युवकों को टक्कर मारी
- सभी गंभीर रूप से घायल
सिवनी: Seoni Viral Video सिवनी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां चलती कार में सवार युवकों द्वारा हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के कुछ ही समय बाद उसी कार ने नेशनल हाईवे पर चार लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
Seoni Viral Video जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक कार में बैठे युवक-युवतियां नेशनल हाईवे पर चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिख रही वही कार (क्रमांक MH12 B 3017) तेज रफ्तार में बंडोल थाना क्षेत्र के राहीवाड़ा के पास पहुंची और बाइक सवार चार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जो राहीवाड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कार में सवार युवक मौके पर ही हंगामा करने लगा और मौजूद लोगों से गाली-गलौज करने लगा। इससे नाराज लोगों ने उसे पकड़कर सबक सिखाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कार में सवार युवक-युवतियां कहां के निवासी हैं और घटना के पीछे क्या कारण था। साथ ही वायरल वीडियो और हादसे के बीच संबंध की भी जांच की जा रही है। चलती गाड़ियों में स्टंट और हथियार प्रदर्शन के मामले हाल के समय में बढ़ते जा रहे हैं, जो न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि सड़क पर चलने वाले लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बनते हैं। इस घटना के बाद सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की संभावना है, जिससे ऐसे मामलों पर अंकुश लगाया जा सके।
सिवनी में वायरल वीडियो और सड़क हादसे से जुड़ी यह घटना लापरवाही और कानून तोड़ने के खतरनाक परिणामों को उजागर करती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: छात्रों के सवाल, ‘स्याही कांड’ पर बवाल! AISA चीफ नेहा बोरा पर युवक ने फेंकी स्याही, JPSC आंदोलन के दौरान क्यों हुआ बवाल?
- शह मात The Big Debate: अब UCC का दांव..’गढ़’ में होगा बदलाव? क्रेडिट लेने की कोशिश में कांग्रेस, बांटने वाली राजनीति पर क्या है सरकार का जवाब?
- Chhattisgarh DRA Hike 2026: छत्तीसगढ़ के इन पेंशनरों का बढ़ा महंगाई राहत भत्ता.. अब हर महीने मिलेगा इतना DRA, आदेश जारी

Facebook


