IBC24 exclusive interview with Ishwar Sahu: चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले क्या काम करेंगे मृतक भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू? IBC24 के सामने किया खुलासा, देखें वीडियो
IBC24 exclusive interview with Ishwar Sahu: चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले क्या काम करेंगे मृतक भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू? IBC24 के सामने किया खुलासा, देखें वीडियो
साजा: IBC24 exclusive interview with Ishwar Sahu छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण 20 सीटों पर बस्तर संभाग में होना है। जिसके बाद बाकी 70 सीटों का मतदान 17 नवंबर को होना है। चुनाव को लेकर सभी राजनीति पार्टियों ने पूरी ताकत झोक दी है। प्रदेश में कुछ ऐसे हॉट सीटें भी है। जिसमें साजा विधानसभा शामिल है। यहां कांग्रेस से मंत्री रविंद्र चौबे को उम्मीदवार बनाया गया है, तो भाजपा ने मृतक भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को चुनावी मैदान में उतारा है। अब दोनों पार्टियो के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आज आईबीसी 24 के संवाददाता राहुल सौमित्र ने भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू से एक्सक्लूसिव बातचीत की और चुनावी तैयारी क्या है इस पर चर्चा की।
संवाददाता राहुल सौमित्र ने ईश्वर साहू से प्रचार प्रसार के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि बिरनपुर से लेकर सभी जगहों पर जनता के बीच जाकर मिल रहे है। उन्होंने बताया कि मेरे सहयोगी एक जगह से दूसरी जगह पर चुनावी प्रचार के लिए ले जा रहे है, जहां जहां भी मैं जाता हूं सहयोगी गाड़ी से मुझे ले जाते है। उन्होंने ये भी बताया कि खुद के पैसों से वो खर्च कर रहे हैं।
ईश्वर साहू के पास कुल कितनी संपत्ति है?
ईश्वर साहू ने आईबीसी24 को अपनी संपति के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मेरे पास कुछ संपति नहीं है। जो मेरे पिता के नाम से है 8 एकड़ जमीन उसमें हम चार भाई है और मेरे पिता जी अपनी जीवित है। मेरे बेटे की हत्या में मुझे कुछ लोग सहयोग किए थे, तो मेरे बैंक में कुछ पैसे है।
मृतक बेटे की याद से नम हुई ईश्वर साहू की आंखे
ईश्वर साहू ने कहा कि उम्मीदवार की जितनी मुझे खुशी नहीं है उससे ज्यादा दुख मुझे मेरे बेटे को खोने का है। हम मजदूर है हमे राजनीतिक के बारे में कुछ नहीं पता। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे की हत्या के बाद मैने न्याय की गुहार बहुत लगाई है। मेरे बेटे का हत्यारा अभी भी खुलेआम घूम रहा है। मेरे लड़के हत्या करने वाला अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है मैने लिखित में अभी तक 40 से 45 लोगों का नाम दिया हूं। मुझे 10 लाख और नौकरियां देने की बात भी कही थी। आज मैं इस नौकरी और पैसे को स्वीकार करता तो कल कोई दूसरे घर की भुवनेश्वर की हत्या होती। मैं जो लिखित में नाम दिया उसको तो पहले अंदर करो।
चुनाव जीतने के बाद क्या करेंगे?
ईश्वर साहू ने बताया कि आज मेरे बेटे की हत्या हुई है, लेकिन मैं किसी के बेटे की जान नहीं जाने दूंगा। कानून व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत रखूंगा। उन्होंने कहा कि अभी कानून किसी कि नहीं सून रहा है। कानून मजबूत अभी योगी राज में है। वैसे ही कानून बनाएंगे और डबल इंजन की सरकार बनांएगे।
सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर क्लिक करके आप भी दें अपना मत
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Facebook


