PM Kisan 23rd Installment: PM किसान की अगली 2000 रुपये किस्त चाहिए? तो फौरन कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो खाते में आने वाला पैसा बीच में ही अटक सकता है!
PM Kisan 23rd Installment: पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को अगली 2,000 रुपये की अगली किस्त पाने के लिए 30 जून से पहले e-KYC पूरा करना जरूरी है। सरकार के मुताबिक तय समय सीमा तक यह प्रक्रिया पूरी नही करने वाले किसानों की अगली किस्त रोक दी जा सकती है। इसलिए समय रहते e-KYC अपडेट करना बहुत जरूरी है।
(PM Kisan 23rd Installment/ Image Credit: digitalindiagov)
- PM किसान लाभार्थियों के लिए बड़ा अलर्ट जारी
- 30 जून 2026 तक e-KYC कराना अनिवार्य
- e-KYC नहीं होने पर ₹2000 की किस्त अटक सकती है
नई दिल्ली: PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। केंद्र सरकार इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है। अब अगली यानी 23वीं किस्त जारी होने से पहले सरकार ने लाभार्थियों के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करना अनिवार्य कर दिया है।
30 जून से पहले पूरा करें e-KYC
सरकार के नए निर्देशों के मुताबिक, सभी लाभार्थी किसानों को 30 जून 2026 तक e-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि कोई किसान तय समय सीमा तक e-KYC नहीं कराता है तो उसकी अगली 2,000 रुपये की किस्त रोकी जा सकती है। इसलिए किसानों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर लें। ताकि भुगतान में किसी तरह की परेशानी न हो।
क्यों है जरूरी e-KYC?
सरकार का कहना है कि e-KYC का मकसद योजना में पारदर्शिता बनाए रखना और केवल वास्तविक व पात्र किसानों तक लाभ पहुंचाना है। इससे फर्जी लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें योजना से बाहर किया जा सकता है। भले ही किसी किसान को पहले की किस्तें मिल चुकी हों लेकिन अगली किस्त प्राप्त करने के लिए e-KYC अपडेट होना जरूरी है।
घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन e-KYC
किसान अपने मोबाइल या कम्प्यूटर की मदद से घर बैठे कुछ मिनटों में e-KYC पूरी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां Farmers Corner में दिए गए e-KYC विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आधार नंबर दर्ज करके सर्च करें। फिर आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालकर OTP प्राप्त करें। OTP दर्ज कर सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर सफलता का मैसेज दिखाई देगा और आपकी e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ऑनलाइन दिक्कत हो तो CSC सेंटर जाएं
अगर आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या OTP प्राप्त करने में समस्या आ रही है तो किसान नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) या जन सेवा केंद्र की मदद ले सकते हैं। वहां बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए e-KYC की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसके लिए मामूली शुल्क किया जा सकता है।
e-KYC के साथ ये दो काम भी जरूरी
केवल e-KYC पूरा करना ही पर्याप्त नहीं है। किसानों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके भूमि दस्तावेजों का भू-सत्यापन पूरा हो चुका हो। इसके अलावा बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और उसमें DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सेवा सक्रिय होनी चाहिए। सरकार अब आधार संबंधित भुगतान प्रणाली का उपयोग कर रही है। इसलिए इन प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने से ही अगली किस्त बिना किसी रुकावट के खाते में पहुंच सकेगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Hero Flex Fuel Bikes Launched: देश की पहली Flex Fuel बाइक लॉन्च, Hero ने Splendor और HF Deluxe को नए अवतार में किया पेश, जानिए क्या है इसकी कीमत और खासियत!
- Anita Bishnoi Influencer Jodhpur News : कपड़ें हो गए ‘छोटे’ तो शर्म कहाँ से आए”, ट्रोलिंग से टूटकर महिला इंफ्लूएंसर ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
- Today Live Breaking News and Updates 4 June 2026: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग,हादसे में 15 लोगों की मौत

Facebook


