Monsoon Arrival India: देश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, अब होगी ताबड़तोड़ बारिश! मौसम विभाग ने 9 जून तक जारी की चेतावनी
Monsoon Arrival India: देश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, अब होगी ताबड़तोड़ बारिश! मौसम विभाग ने 9 जून तक जारी की चेतावनी
Monsoon Arrival India | Photo Credit: AI
- केरल में मानसून की एंट्री
- 9 जून तक भारी बारिश की चेतावनी
- कई जिलों में जलभराव और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका
नई दिल्ली: Monsoon Arrival India पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। (Heatwave News) सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। तपती सड़कें और उमस भरी हवाओं के बीच राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon Update India) ने केरल में आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी है। जिसके बाद अब देश में बारिश के सबसे बड़े मौसम की शुरुआत हो चुकी है। (IMD Rainfall Alert)
मौसम विभाग ने दी जानकारी
Monsoon Update India मौसम विभाग ने इसकी घोषणा भी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, “दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के शेष हिस्सों, पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, पूरे लक्षद्वीप द्वीप समूह, केरल और माहे, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।”
आज से 9 जून तक बारिश की चेतावनी (IMD Rainfall Alert)
मौसम विभाग ने आज 4 जून से 9 जून के बीच केरल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई जगहों पर 7 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। IMD के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में तेज बारिश के साथ जलभराव और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
Southwest Monsoon has set in over Keralam today, says India Meteorological Department (IMD).
“The Southwest Monsoon has further advanced into the remaining parts of the Southwest & Southeast Arabian Sea, some parts of westcentral & eastcentral Arabian Sea, entire Lakshadweep…
— ANI (@ANI) June 4, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- CG Fertilizer Distribution Online: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए काम की खबर, ऑनलाइन सिस्टम से मिलेगी खाद, लेकिन करना होगा ये काम
- MP Highway Development: मध्यप्रदेश को मोदी सरकार की सौगात! इन राजमार्गों का होगा अपग्रेडेशन, सीएम मोहन ने पीएम मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री का जताया आभार
- MP Police News: मध्यप्रदेश में केएफ रुस्तमजी पुरस्कारों का ऐलान, एसपी से लेकर आरक्षकों तक का चयन, यहां देखें पूरी सूची

Facebook


