BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर
Live Updates

Rajdhani Samvad 2025 Live Update : शुरू हुआ IBC24 का राजधानी संवाद कार्यक्रम, कई अहम मुद्दों पर होगी वन टू वन चर्चा, यहां देखें लाइव

Rajdhani Samvad 2025 Live Update : शुरू हुआ IBC24 का राजधानी संवाद कार्यक्रम, कई अहम मुद्दों पर होगी वन टू वन चर्चा, यहां देखें लाइव

Priya JagatUpdated on 06 Feb 2025 | 10:01 pm
Rajdhani Samvad 2025 Live Update

रायपुर: Rajdhani Samvad 2025: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का नंबर 1 न्यूज चैनल IBC24 हमेशा से अपने जनहित के मुद्दों के लिए पहचाना जाता है। पिछले 16 साल से लगातार जनता की आवाज को बुलंद करते हुए IBC24 ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। रोजाना जनता से जुड़ी खबरों के साथ-साथ ही IBC24 हमेशा उनके सवालों को सरकार तक पहुंचाने का काम करती है। जनहित के मुद्दों पर संवाद करने IBC24 की तरफ से एक बार फिर रायपुर में राजधानी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में IBC24 सरकार से जुड़े लोगों से सीधा संवाद कार रहा है और नेता रायपुर शहर के विकास का रोडमैप रख रहे हैं।

राजधानी संवाद कार्यक्रम का आयोजन होटल सयाजी में किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्री और राजधानी रायपुर के सभी विधायक समेत कई अन्य विधायक शामिल हुए हैं और शहर के विकास संबंधी सवालों का जवाब दिया। इस कार्यक्रम का प्रसारण IBC24 न्यूज और IBC24 के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है।

नई दिल्ली। Prayagraj Mahakumbh 2025 Live Updates : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के उस्मानपुर में एक रैली को संबोधित किया जहां उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा, 'कुंभ मे जो दुखद हादसा हुआ है, कई पुण्य आत्माओं को खोना पड़ा है, मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं उत्तर प्रदेश सरकार से लगातार संपर्क में हूं। मौनी अमावस्या की वजह से आज काफी भीड़ है। कुछ देर के लिए स्नान रुका था, अब सुचारू रूप से चल रहा है।'

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्‍या के अवसर पर देर रात संगम नोज पर अचानक भगदड़ मच गई। हादसा संगम नोज पर 11 से 17 नंबर पोल के बीच हुआ, जहां भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए और कुछ अपने परिवारों से भी बिछड़ गए। भगदड़ में 10 लोगों की मौत की खबर है। महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अफवाह पर ध्यान न देने और संयम से काम लेने की बात कही है। जानें सीएम योगी ने महाकुंभ भगदड़ पर क्या बयान दिया..

प्रयागराज: Mahakumbh 2025 Live Updates प्रयागराज महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या मनाया जा रहा है। मौनी अमावस्या को लेकर लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। देश के कोने-कोने से लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि संगम नोज पर अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई है। हालत को देखते हुए अखाड़ा परिषद् ने आज मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान रद्द कर दिया है। सभी 13 अखाड़ों की सहमति के बाद पवित्र स्नान रद्द किया गया।

Read More: Mahakumbh Stampede Live: महाकुंभ के संगम नोज पर मची भगदड़, सभी 13 अखाड़ों के अमृत स्नान रद्द, आमजन के लिए पुलिस और रेलवे हेल्पलाइन नंबर जारी 

PM मोदी ने लिया हालातों का जायजा

प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की है। अब तक घायलों के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=v4TzrjGT5QU

29 Jan 2025 | 7:48 pm

Manendragarh News: विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होगी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

मनेन्द्रगढ़-
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान
भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा
विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होगी
विकास के लिए पैसे की नदी बहा देंगे
डबल इंजन की सरकार में शहर सरकार भी जरूरी है

29 Jan 2025 | 7:46 pm

Korba News: चाकू की नोक पर बैंककर्मी से लूट, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 फरार

कोरबा-
चाकू की नोक पर बैंककर्मी से लूट का मामला
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 फरार
करीब 42 हज़ार रु नगद, टेबलेट, बाइक लूटे थे
लूट के सामान के साथ 3 चाकू भी जब्त
कटघोरा थाना पुलिस की कार्रवाई

29 Jan 2025 | 7:29 pm

Korba News: कोरबा निगम में वार्ड 18 से निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए नरेंद्र देवांगन

कोरबा-
कोरबा निगम में भाजपा को मिली पहली जीत
वार्ड 18 से निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए नरेंद्र देवांगन
कांग्रेस प्रत्याशी ने लिया नाम वापस
मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई है नरेंद्र

29 Jan 2025 | 7:11 pm

Bilaspur News: भाजपा पार्षद प्रत्याशी रमेश पटेल हुए निर्विरोध निर्वाचित

बिलासपुर-
भाजपा पार्षद प्रत्याशी रमेश पटेल हुए निर्विरोध
वार्ड 13 पंडित दीनदयाल मंगला नगर से थे दावेदार
कांग्रेस और आप प्रत्याशियों का नामांकन हुआ निर

29 Jan 2025 | 5:22 pm

Gwalior News: प्रयागराज महाकुंभ में एक दंपति लापता

ग्वालियर
प्रयागराज महाकुंभ में एक दंपति लापता,
भितरवार के हरि साहू उनकी पत्नी शकुंतला साहू लपाता,
सोमवती अमावस्या के स्नान में गए थे,
कल शाम 5 बजे तक परिजनों से दंपति की खिरी बातचीत हुई थी,
उसके बाद मोबाइल बंद,
परिवार के लोग प्रयागराज रवाना।

29 Jan 2025 | 5:05 pm

Jabalpur News: MP में सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर्स की भर्तियों में फर्जीवाड़े का आरोप

जबलपुर- MP में सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर्स की भर्तियों में फर्जीवाड़े का आरोप

विभागीय परीक्षा में आरक्षण नियमों के उल्लंघन को चुनौती

पेपर लीक होने के आरोप वाली याचिका पर सुनवाई

HC ने सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर्स और टैक्सेशन असिस्टेंट्स की भर्तियों पर सुनाया आदेश

HC ने भर्तियों को अपने फैसले के अधीन रखने का दिया आदेश

HC ने राज्य सरकार और कमर्शियल टैक्स विभाग को नोटिस जारी कर मांगा जवाब।

29 Jan 2025 | 5:01 pm

Raisen News: धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

रायसेन-
धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
सड़क पर दोनों तरफ लगा लंबा जाम
रायसेन सागर मार्ग पर हुआ हादसा

29 Jan 2025 | 5:00 pm

Rajim News: आवासीय पट्टा और PM आवास की मांग को लेकर प्रदर्शन

राजिम
आवासीय पट्टा और PM आवास की मांग को लेकर प्रदर्शन
कोपरा नगर पंचायत में सैकड़ों मतदाता कर रहे हैं प्रदर्शन
ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करने की दे रहे है चेतावनी
पट्टा नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाकर कर रहे हैं प्रदर्शन
कई वर्षों से नगरवासी कर रहे है आवासीय पट्टे की मांग

29 Jan 2025 | 4:26 pm

Delhi News: उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार है, इसलिए ये सारे काम हो रहे हैं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “…उत्तराखंड में हमारी जल जीवन मिशन योजना कैसे प्रभावी ढंग से काम कर रही है। कैसे पलायन को रिवर्स किया जा रहा है, वहां अनेक अवसर पैदा हो रहे हैं…उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार है, इसलिए ये सारे काम हो रहे हैं, इसलिए मेरा आपसे अनुरोध है कि दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बनाइए और यहां भी तेज गति से विकास होगा…”

 

29 Jan 2025 | 4:25 pm

Ambikapur News: मारपीट और अपहरण का मामला

अंबिकापुर-
मारपीट और अपहरण का मामला
पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस
आदतन बदमाश है पकड़े गए आरोपी
मणिपुर थाना पुलिस की कार्रवाई

29 Jan 2025 | 4:22 pm

Balrampur News: सागौन लकड़ी की तस्करी पर कार्रवाई

बलरामपुर
सागौन लकड़ी की तस्करी पर कार्रवाई
तस्करी करते 1 आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार
सागौन लकड़ी, 1 बोलेरो और 1 पिकअप जब्त
स्करों के पास आरा मशीन व अन्य सामान भी बरामद
तस्करों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर फायरिंग किया
राजपुर वन विभाग का मामला

29 Jan 2025 | 4:12 pm

Prayagraj News: मैं प्रशासन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ‘स्नान’ के लिए किए गए सभी इंतजामों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं: स्वामी कैलाशानंद गिरि

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा, “…आज हमने गंगा पूजन किया…और लोगों की शांति और समृद्धि के लिए पूजा की…मैं प्रशासन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ‘स्नान’ के लिए किए गए सभी इंतजामों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं…”

 

 

29 Jan 2025 | 4:11 pm

Prayagraj News: स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। घायलों का इलाज किया जा रहा है: DIG वैभव कृष्ण

प्रयागराज: महाकुंभ के DIG वैभव कृष्ण ने कहा, “स्नान सुरक्षित तरीके से संपन्न हो रहा है…अखाड़ों ने स्वयं सुबह कहा था कि हमें इस समय भीड़ प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए और उन्होंने स्वेच्छा से कहा था कि वे शाम को अमृत स्नान करेंगे। अखाड़ों से हमें अभूतपूर्व सहयोग मिला है…स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। घायलों का इलाज किया जा रहा है…”

 

29 Jan 2025 | 4:06 pm

Morena News: IT की छापेमार कार्रवाई

मुरैना: IT की छापेमार कार्रवाई
राहुल गुप्ता के ठिकानों पर मारा छापा
के.बीएल एग्रो प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के मालिक है राहुल
फैक्ट्री और घर में 12 से अधिक टीम कर रही है कार्रवाई
आय से अधिक इनकम टैक्स की मिली थी शिकायत
इंदौर, ग्वालियर, भोपाल की टीम कर रही है कार्रवाई
IT विभाग की टीम को कई अहम दस्तावेज मिले हैं

29 Jan 2025 | 3:45 pm

Prayag News: मैं श्रद्धालुओं से बस इतना कहना चाहता हूं कि वे धैर्य रखें: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “मैंने कल रात एक वीडियो संदेश प्रसारित किया था जिसमें श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया था कि वे जहां भी हों, पवित्र डुबकी लगाएं। करोड़ों श्रद्धालु यहां एकत्रित हुए हैं और प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। कल रात जो घटना हुई वह हृदय विदारक है। मैं श्रद्धालुओं से बस इतना कहना चाहता हूं कि वे धैर्य रखें…अखाड़ों और संतों ने निर्णय लिया है कि वे शाम को डुबकी लगाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े…”

 

 

29 Jan 2025 | 3:43 pm

Ayodhya News: कल मिल्कीपुर के प्रचार में पहुंचेगी सपा की स्टार प्रचारक सांसद डिंपल यादव

अयोध्या।

कल मिल्कीपुर के प्रचार में पहुंचेगी सपा की स्टार प्रचारक सांसद डिंपल यादव
सुबह 10:00 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पर सपाई करेंगे भव्य स्वागत
मिल्कीपुर से कुमारगंज तक करेगी रोड शो
रोड शो के दौरान सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के लिए मांगेगी वोट
समाजवादी पार्टी रोड शो की कर रही जोरदार तैयारी

29 Jan 2025 | 3:42 pm

Delhi News: नेशनल क्रिटिकल मिनरल्स मिशन को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

दिल्ली-
नेशनल क्रिटिकल मिनरल्स मिशन को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी
केंद्रीय मंत्री अश्विवी वैष्णव ने कहा
अर्थव्यवस्था और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने कई फैसले लिए गए
इसी श्रृंखला में आज PM ने नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन को मंजूरी दी

29 Jan 2025 | 3:39 pm

Prayagraj News: ऐसा कोई विशेष स्थान नहीं है जहां श्रद्धालु डुबकी लगाने के लिए एकत्र हों:

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: मौनी अमावस्या पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा, “देश के तीनों शंकराचार्य आज यहां पवित्र स्नान करने जा रहे हैं। कल देर रात हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और सभी दुखी हैं लेकिन हमें सतर्क रहना चाहिए कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो। मैं श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि वे धैर्य रखें और कुंभ क्षेत्र में कहीं भी पवित्र स्नान करें। ऐसा कोई विशेष स्थान नहीं है जहां श्रद्धालु डुबकी लगाने के लिए एकत्र हों…”

 

 


 

29 Jan 2025 | 3:38 pm

Delhi News: गन्ने के खेत में से तीन चीजें निकलती, इन तीनों की खरीद कीमतों को आज कैबिनेट द्वारा मंजूरी दे दी गई: मंत्री अश्विनी वैष्णव

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “गन्ने के खेत में से तीन चीजें निकलती हैं- सी हैवी मोलेसेस, बी हैवी मोलेसेस और गन्ने का रस। इन तीनों की खरीद कीमतों को आज कैबिनेट द्वारा मंजूरी दे दी गई… इसका जितना उपयोग इथेनॉल बनाने में होगा, उतना ही ये देश के लिए, किसानों के लिए, पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, इसलिए इसे प्रमुखता से बढ़ावा दिया जाता है…”

 

29 Jan 2025 | 3:34 pm

Sakti News: नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका

सक्ती-
नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के करीबी माने जाते है श्याम सुंदर
टिकट नहीं मिलने से चल रहे थे नाराज

29 Jan 2025 | 3:33 pm

Janjgir News: करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत

जांजगीर-
करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत
पड़ोस के घर की छत पर लगा करंट
बलौदा के वार्ड 8 की घटना
पुलिस जांच में जुटी

29 Jan 2025 | 3:16 pm

Katni News : कार ने टैंकर को मारी टक्कर, हादसे में कार सवार 3 महिला और ड्राइवर घायल

कटनी-
कार ने टैंकर को मारी टक्कर
हादसे में कार सवार 3 महिला और ड्राइवर घायल
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान कर लौट रहे थे
इंद्रा नगर NH पर हुआ हादसा
कुठला थाना पुलिस जांच में जुटी

29 Jan 2025 | 3:14 pm

Jabalpur News : MP नर्सिंग काउंसिल की पूर्व रजिस्ट्रार को SC से झटका

जबलपुर- नर्सिंग कॉलेज मान्यता फर्जीवाड़े का मामला

MP नर्सिंग काउंसिल की पूर्व रजिस्ट्रार को SC से झटका

पूर्व रजिस्ट्रार अनीता चांद की याचिका SC ने की ख़ारिज

अनीता चांद ने रजिस्ट्रार पद से हटाने के HC के आदेश को दी थी SC में चुनौती

SC ने गड़बड़ियों की आरोपी अनीता चांद को पद से हटाने की कार्यवाई को माना सही।

29 Jan 2025 | 3:13 pm

Bhopal News : गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में मिली युवक की लाश

भोपाल…..

गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में मिली युवक की लाश….
नाले में मिली युवक की लाश….
लाश मिलने पर इलाके में हड़कंप….
हत्या की जताई जा रही है आशंका….
मामले की जांच में जुटी पुलिस….
युवक की पहचान करने में जुटी पुलिस….

29 Jan 2025 | 2:36 pm

Jabalpur News : महाकुंभ हादसे पर विपक्ष के आरोपों पर बोले पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह

जबलपुर-महाकुंभ हादसे पर विपक्ष के आरोपों पर बोले पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह

महाकुंभ में करोड़ो लोग स्नान कर रहे है,वहां भगदड़ के बाद हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है,

मृतकों की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे है

दुर्भाग्य से बिल्ली के भाग से छींका टूटना,ये वो लोग है जो इंतजार कर रहे थे

कहीं कोई अवसर मिले इन्हें कुछ कहने का

इतना बड़ा कुंभ है जहां करोड़ो लोग स्नान करके गए है

तब तो मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला

एक दुःखद घटना हुई,उस पर राजनीति कर रहे है

राहुल गांधी खुद तो वहां गए नहीं,वहां जाकर डुबकी लगाकर आते तो उन्हें ध्यान में आता

देखा देखी का हिंदू बनना और वास्तविक हिंदू होना दोनों में फर्क है

हिंदुत्व के भाव उनके अंदर होते तो इस तरह की टिप्पणी नहीं करते

29 Jan 2025 | 2:27 pm

MP News : 27% OBC आरक्षण पर पूर्व CM कमलनाथ का ट्विट

जबलपुर- 27% OBC आरक्षण पर पूर्व CM कमलनाथ का ट्विट

बढ़े हुए आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज होने पर ट्विट

ये कांग्रेस पार्टी की नीतियों की जीत

मेरी सरकार ने OBC को दिया था 27% आरक्षण पर BJP सरकार ने लगाए अड़ंगे

HC ने सिर्फ मेडिकल भर्ती में बढ़े हुए OBC आरक्षण पर लगाई थी रोक

BJP सरकार ने सभी भर्तियों में रोक दिया था बढ़ा हुआ आरक्षण

अब CM सभी भर्तियों में तत्काल लागू करें 27% OBC आरक्षण : कमलनाथ

29 Jan 2025 | 2:10 pm

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ हादसे को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान

जबलपुर-प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान

दुर्घटना को लेकर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है

ये वो लोग है जो हमेशा से सनातन और हिंदुत्व का विरोध करते आए है

ऐसे लोगो को जनता जबाव देती रही है,

महाकुंभ में बेहतर व्यवस्था करने का काम सीएम योगी ने किया है

दुर्घटना के शिकार लोगो के खिलाफ सभी की संवेदना जानी चाहिए

29 Jan 2025 | 1:55 pm

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में मची भगदड़ पर NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले

मुंबई: महाकुंभ में मची भगदड़ पर NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, “जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने साध्वी निरंजन ज्योति जी का बयान देखा, जो मौके पर मौजूद हैं और उन्होंने कहा है कि कुप्रबंधन है। मैं उम्मीद करूंगी कि उत्तर प्रदेश सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी।” वक्फ संशोधन विधेयक पर उन्होंने कहा, “हम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि अभी तक हमें इसकी जानकारी नहीं है, समिति ने इसे पेश नहीं किया है। जब मैं दिल्ली जाऊंगी, तो अपने साथियों से मिलूंगी और देखूंगी कि इसे आगे कैसे बढ़ाया जाए।”

29 Jan 2025 | 1:54 pm

Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के बाद पंचायती निरंजनी अखाड़े के दिगंबर नागा बाबा चिदानंद पुरी

प्रयागराज: मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के बाद पंचायती निरंजनी अखाड़े के दिगंबर नागा बाबा चिदानंद पुरी ने कहा, “…आज एक आक्समिक घटना के कारण हमारी (अखाड़ों की) शोभा यात्रा नहीं निकाली जा सकी। अब हम कम संख्या में पवित्र डुबकी लगाने आ रहे हैं।”

29 Jan 2025 | 1:53 pm

Indore News : कुंभ के बारे में अखिलेश जी और राहुल जी को कोई अधिकार नहीं बनता टीका टिप्पणी करने का-उषा ठाकुर

इंदौर : बीजेपी विधायक उषा ठाकुर का बयान

कुंभ के बारे में अखिलेश जी और राहुल जी को कोई अधिकार नहीं बनता टीका टिप्पणी करने का

सनातन से जिनका लेना-देना नहीं है वह इस पर टिप्पणी न करें

सब नागरिक भाई बहनों से मेरी प्रार्थना है कि वह अपने अनुशासन का पालन करें

यदि अनुशासन तोड़कर आचरण करेंगे तो इस तरह की दुर्घटनाएं सामने आएगी

इसमें राजनीति की कोई आवश्यकता नहीं है हम सबको मिलकर वहां बेहतर व्यवस्था और नागरिकों में अनुशासन की बात करना चाहिए

व्यवस्था बहुत सुचारू रूप से संचालित हो रही है

नागरिक अनुशासन तोड़ते हैं और इस प्रकार के दुर्घटनाओं के शिकार होते हैं

खरगे के बयान पर बोली उषा ठाकुर वह वामपंथियों की भाषा बोलते है, वामपंथियों ने देश तोड़ने का काम किया है

29 Jan 2025 | 1:03 pm

Seoni News: कार सवार ने बाइक को मारी टक्कर

सिवनी
कार सवार ने बाइक को मारी टक्कर
हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत
पुलिस मौके पर पहुंची, जांच में जुटी
लखनवाड़ा थाना क्षेत्र की घटना

29 Jan 2025 | 12:50 pm

Mahakumbh 2025 Live Updates: प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। मैं घायल श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायल श्रद्धालु शीघ्र स्वस्थ हों।”

29 Jan 2025 | 12:26 pm

Mahakumbh 2025 Live Updates: अमृत स्नान शुरू होने वाला है – महाकुंभ के DIG वैभव कृष्ण

 

प्रयागराज: महाकुंभ के DIG वैभव कृष्ण ने कहा, “अमृत स्नान शुरू होने वाला है। जो परंपरागत क्रम है उस तरह से यह होगा… पुलिस और प्रशासन सभी अखाड़ों को उनके परंपरागत क्रम में जाने में मदद करेगा… स्थिति नियंत्रण में है। हम आज सुबह की घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। यह लोगों की भारी भीड़ के कारण हुआ। 10 करोड़ से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।”

29 Jan 2025 | 12:20 pm

Mahakumbh 2025 Live Updates: प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ पर CM विष्णुदेव साय ने दुख जताया

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

घटना पर CM विष्णुदेव साय ने दुख जताया

सभी श्रद्धालुओं से आग्रह संयम बनाए रखें: CM

स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें: CM

मां गंगा के जिस घाट के समीप, वही स्नान करें: CM

29 Jan 2025 | 12:20 pm

Bhopal News: IAS रत्नाकर झा का तबादला

भोपाल
IAS रत्नाकर झा का तबादला
श्रम विभाग के अपर सचिव रत्नाकर झा का तबादला
उज्जैन संभाग के अपर आयुक्त बनाए गए रत्नाकर झा

29 Jan 2025 | 12:09 pm

Bhopal News: आज शरद जायसवाल को कोर्ट में हो सकता है पेश

भोपाल

आज शरद जायसवाल को कोर्ट में हो सकता है पेश

2 बजे के बाद शरद को कोर्ट में पेश कर सकती है लोकायुक्त

सौरभ शर्मा मामले में सह आरोपी है शरद जायसवाल

शरद से भी मामले में पूछताछ करेगी लोकायुक्त

29 Jan 2025 | 12:09 pm

Indore News: रेडियो निरीक्षक की हत्या का हुआ खुलासा

इंदौर : रेडियो निरीक्षक की हत्या का हुआ खुलासा

ऑटो ड्राइवर ने की थी निरीक्षक की हत्या, अधिक किराया देने की बात को लेकर हुआ था विवाद

शुक्रवार को खजराना इलाके में मिला था निरीक्षक प्रभात नारायण चतुर्वेदी का शव

हत्या से पहले दोनों ने साथ में बैठकर पी थी शराब

शराब के नशे में हुआ विवाद तो पत्थर से सर कुचलकर की हत्या

पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

नंदानगर इलाके से आरोपी देवेंद्र बोरासी को किया गिरफ्तार

खजराना थाना क्षेत्र का मामला

29 Jan 2025 | 11:53 am

MP ED Raid News: जयश्री गायत्री फूड के मालिक किशन मोदी के शाहपुरा बंगले पर भी ED का छापा

जयश्री गायत्री फूड के मालिक किशन मोदी के शाहपुरा बंगले पर भी ED का छापा

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात

ED की टीम बंगले के अंदर मौजूद

29 Jan 2025 | 11:26 am

Mahakumbh 2025 Live Updates: अमृत स्नान के लिए अखाड़ों और संतों के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए त्रिवेणी संगम पर भारी सुरक्षा बल तैनात

प्रयागराज: मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान के लिए अखाड़ों और संतों के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए त्रिवेणी संगम पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

29 Jan 2025 | 11:07 am

Mahakumbh 2025 Live Updates: आज के दिन अब तक 3.61 करोड़ से अधिक लोगों ने त्रिवेणी संगम में पावन स्नान किया

आज के दिन अब तक 3.61 करोड़ से अधिक लोगों ने त्रिवेणी संगम में पावन स्नान किया है। 28 जनवरी तक कुल 19.94 करोड़ से अधिक लोग महाकुंभ के दौरान पावन स्नान कर चुके हैं: उत्तर प्रदेश सूचना विभाग

29 Jan 2025 | 11:06 am

Sehore News: पनीर फैक्ट्री संचालक के घर ED की रेड

सीहोर –
पनीर फैक्ट्री संचालक के घर ED की रेड
जयश्री गायत्री फूड प्रायवेट लिमिटेड फैक्ट्री के मालिक यहां दबिश
किशन मोदी के पारस विहार के घर पर ED की छापामार कार्रवाई
पिपलिया मीरा गांव के फैक्ट्री में भी चल रही दस्तावेजों की जांच पड़ताल
पहले भी कई बार पड़ चुके है ED और कई जांच एजेंसियों के छापे

29 Jan 2025 | 7:45 am

Mahakumbh Stampede: अब बसंत पंचमी पर स्नान करेंगे अखाड़े

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से सभी तरह की मदद का आश्वासन दिया है। इस बीच पंचायती निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी ने कहा,’भीड़ बहुत ज्यादा है। भीड़ को देखते हुए अखाड़ा परिषद ने निर्णय लिया है कि हम बसंत पंचमी पर स्नान करेंगे।’

29 Jan 2025 | 7:37 am

MahaKumbh2025: पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोन में बात

प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ मेले की स्थिति के बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की, घटनाक्रम की समीक्षा की और तत्काल सहायता उपाय करने का आह्वान किया।

29 Jan 2025 | 7:15 am

Mahakumbh 2025 Live: प्रयागराज महाकुंभ में हेल्पलाइन नंबर जारी

प्रयागराज

प्रयागराज महाकुंभ में हेल्पलाइन नंबर जारी

पुलिस और रेलवे हेल्पलाइन नंबर हुए जारी

आमजन के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

पुलिस हेल्पलाइन नंबर – 9454402822

रेलवे हेल्पलाइन नंबर – 18004199139

29 Jan 2025 | 7:00 am

Mahakumbh 2025 Latest Update: महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भगदड़

प्रयागराज
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भगदड़
संगम नोज पर बैरियर टूटने से भगदड़
भगदड़ में कई लोग घायल
घायलों में अस्पताल में कराया गया भर्ती
मेला प्राधिकरण श्रद्धालुओं से अपील
प्रयागराज की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
मेला प्राधिकरण की सभी अखाड़ों से अपील
हालात सुधरने तक स्नान रोकने की अपील
अटल अखाड़ा भी शिविर में लौटा
शिविर में वापस लौटा महानिर्वाणी अखाड़ा

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm