IPL Betting Racket Busted: पुलिस ने आईपीएल सट्‌टा पैनल का किया भंडाफोड़, 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सामने आया इतने करोड़ का ट्रांजेक्शन

IPL Betting Racket Busted: दुर्ग पुलिस नेआईपीएल सट्‌टा पैनल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की टीम ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

IPL Betting Racket Busted: पुलिस ने आईपीएल सट्‌टा पैनल का किया भंडाफोड़, 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सामने आया इतने करोड़ का ट्रांजेक्शन

IPL Betting Racket Busted/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: May 18, 2026 / 07:52 pm IST
Published Date: May 18, 2026 7:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद में चल रहे आईपीएल सट्‌टा पैनल का भंडाफोड़ किया है।
  • छावनी पुलिस और एसीसीयू की टीम ने हैदराबाद से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • गिरफ्तार आरोपियों में से 11 भिलाई के है और दो भोपाल के हैं।

IPL Betting Racket Busted: भिलाई: दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद में चल रहे आईपीएल सट्‌टा पैनल का भंडाफोड़ किया है। छावनी पुलिस और एसीसीयू की टीम ने हैदराबाद से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से 11 भिलाई के है और दो भोपाल के हैं। इस पैनल के खुलासे के बाद इस कारर्वाई में 5 करोड़ के ज्यादा का ट्रांजक्शन, (IPL Betting Racket Busted) म्यूट एकाउंट नेटवर्क और संगठित सट्‌टा सिडिंकेट का भी खुलासा हुआ है।

SSP विजय अग्रवाल ने किया मामले का खुलासा

एसएसपी विजय अग्रवाल ने पूरा मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 2 दिन पहले छावनी थाना में म्यूल एकाउंट के मामले में जावेद अख्तर और आभास जायसवाल को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ के बाद पता चला कि वे स्लम एरिया के लोगों के पास जाकर खाता खुलवाकर उनके नाम से नया सिम लेकर इक्टठा करते थे और (IPL Betting Racket Busted)  कुरुद निवासी कुनाल वर्मा को प्रतिखाता 25 हजार रुपए में बेचा करते थे। इस प्वाइंट के मिलने के बाद पुलिस की टीम हैदराबाद जा पहुंची। जहां कुनाल वर्मा खुद पैनल चलाता मिला। पुलिस ने हैदराबाद के अल्फापुरम स्थित एसएस रेसीडेंसी और शमशादाबाद की नक्षत्र सोसाइटी में दबिश देकर दो पैनल के 13 आरोपियों को धर दबोचा।

अलग-अलग खातों में 5 करोड़ का ट्रांजेक्शन

पुलिस को यहां से जब्त विभिन्न खातों से 5 करोड़ का ट्रांजेक्शन भी मिला है। वही इन खातों से साइबर फ्रॉड से जुड़ी 63 शिकायतें भी मिली है। पुलिस अब इस सिंडिकेट से जुड़े म्यूल एकाउंट नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। जांच में सामने आया है कि इस पूरा मामले का कुनाल वर्मा था जो पहले कभी सब्जी बेचने का काम किया करता था। (IPL Betting Racket Busted) जिसके बाद अब वह ऑनलाइन सट्‌टा संचालित कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। इधर पुलिस ने आरोपियों से 9 लैपटॉप, 46 मोबाइल, 107 एटीएम, 23 पासबुक, 20 सिम और 2 लाख, 57 हजार नकद जब्त किया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.