Petrol Diesel Price 18 May 2026: क्या फिर पड़ने वाली है महंगाई की मार? कच्चे तेल में आग के बाद पेट्रोल-डीजल के नए रेट आए सामने, टंकी फुल कराने से पहले जान लें आज का ताजा भाव

Petrol Diesel Price 18 May 2026: अगर आप आज पेट्रोल या डीजल (Petrol Diesel Rate Today) भरवाने जा रहे हैं तो राहत की खबर है। 18 मई को देश के अधिकांश बड़े शहरों में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। यानी वाहन चालकों को आज भी पुराने रेट पर ही पेट्रोल-डीजल मिलेगा और जेब पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।

Petrol Diesel Price 18 May 2026: क्या फिर पड़ने वाली है महंगाई की मार? कच्चे तेल में आग के बाद पेट्रोल-डीजल के नए रेट आए सामने, टंकी फुल कराने से पहले जान लें आज का ताजा भाव

(Petrol Diesel Price 18 May 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 18, 2026 / 09:36 am IST
Published Date: May 18, 2026 9:07 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार को 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।
  • कई मेट्रो शहरों में आज भी तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं।
  • ब्रेंट क्रूड की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई।

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price 18 May 2026 in India: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में पिछले शुक्रवार को 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने के बाद अब अलग-अलग शहरों में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। आज 18 मई को जारी नए रेट के मुताबिक कुछ शहरों में तेल महंगा हुआ है। जबकि कुछ जगहों पर लोगों को मामूली राहत मिली है। हालांकि देश के चारों बड़े शहरों में आज भी कीमतें स्थिर बनी हुई है। ऐसे में वाहन चालकों को टंकी फुल कराने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक कर लेना चाहिए।

देश केप्रमुख शहरों में कीमतें स्थिर

देश के कई बड़े शहरों में आज पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol Diesel Rate Today) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.68 रुपये और डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 108.70 रुपये और डीजल 95.13 रुपये प्रति लीटर पर कायम है। इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद और चंडीगढ़ में भी पुराने रेट ही लागू हैं।

लखनऊ और गुरुग्राम में महंगा हुआ तेल

कुछ शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लखनऊ में पेट्रोल 97.72 रुपये और डीजल 91.01 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल 98.47 रुपये और डीजल 90.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। भुवनेश्वर में भी तेल के दाम बढ़े हैं, जहां पेट्रोल 104.57 रुपये और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। तेल कंपनियों का कहना है कि राज्यों में अलग-अलग टैक्स और ट्रांसपोर्ट खर्च के कारण कीमतों में यह अंतर देखने को मिलता है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव (18 मई 2026)

शहर पेट्रोल (₹ प्रति लीटर) डीजल (₹ प्रति लीटर)
दिल्ली ₹ 97.77 ₹ 90.67
कोलकाता ₹ 108.70 ₹ 95.13
मुंबई ₹ 106.68 ₹ 93.14
बेंगलुरु ₹ 106.17 ₹ 94.10
हैदराबाद ₹ 110.89 ₹ 98.96
चंडीगढ़ ₹ 97.27 ₹ 85.25
लखनऊ ₹ 97.72 ₹ 91.01
गुरुग्राम ₹ 98.47 ₹ 90.94
भुवनेश्वर ₹ 104.57 ₹ 96.11

इन शहरों में मिली राहत

स्थानीय टैक्स और परिवहन लागत में बदलाव के चलते कुछ जगहों पर कुछ शहरों में वाहन चालकों को मामूली राहत भी मिली है। नोएडा में पेट्रोल 97.76 रुपये और डीजल 90.99 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। वहीं पटना में पेट्रोल 108.92 और डीजल 94.97 प्रति लीटर बिक रहा है। जयपुर में भी पेट्रोल 107.61 और डीजल 92.90 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। हालांकि राहत बहुत ज्यादा नहीं है। लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों के बीच यह लोगों के लिए थोड़ी राहत जरूर मानी जा रही है।

महंगा हुआ कच्चा तेल

दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices)में लगातार तेजी बनी हुई है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और यूएई के न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन हमले के बाद ग्लोबल ऑयल मार्केट दबाव में है। ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। जबकि अमेरिकी WTI क्रूड भी 107 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने से पिछले एक हफ्ते में कच्चे तेल की कीमतों में 7 प्रतिशत से ज्यादा तेजी आई है।

और बढ़ सकती है महंगाई

सरकारी तेल कंपनियों ने चार साल बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इससे पहले अप्रैल 2022 में कीमतें बढ़ाई गई थीं। वहीं केंद्र सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर नया टैक्स लगाया है। जबकि डीजल और हवाई ईंधन पर टैक्स कम किया गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह ऊंची बनी रहीं तो आने वाले दिनों में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस और महंगी हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।