K. Vijay Kumar Padma Shri: कुख्यात तस्कर वीरप्पन को ठिकाने लगाने वाले इस पूर्व IPS को पद्मश्री अवार्ड.. कश्मीर से कन्याकुमारी तक दे चुके है कई खतरनाक ऑपरेशन को अंजाम
K. Vijay Kumar Padma Shri: वीरप्पन ऑपरेशन के नायक पूर्व आईपीएस के विजय कुमार को 2026 पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Former IPS Officer K. Vijay Kumar Padma Shri
नई दिल्ली: देश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और सीआरपीएफ के पूर्व महानिदेशक के. विजय कुमार को सार्वजनिक मामलों, आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों में उनके अहम योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान से नवाजा जाएगा। (K. Vijay Kumar Padma Shri) उन्हें 25 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार 2026 समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा यह सम्मान दिया जाएगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
भारत में पुलिसिंग को दिए नई ऊंचाई और पहचान
के. विजय कुमार को वीरप्पन के खिलाफ सफल अभियान, नक्सल विरोधी कार्रवाई और आतंकवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने पुलिस प्रशिक्षण को आधुनिक बनाने, सुरक्षा बलों को मजबूत करने और नई रणनीतियों को लागू करने में बड़ी भूमिका निभाई।
15 सितंबर 1952 को जन्मे विजय कुमार ने सेंट जोसेफ कॉलेज और मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से पढ़ाई की। वह 1975 में आईपीएस अधिकारी बने। उनके पास एमए, एमबीए, एलएलएम और एमफिल जैसी कई डिग्रियां हैं। (K. Vijay Kumar Padma Shri) खास बात यह है कि 1976 में उनका चयन आईएएस के लिए भी हुआ था, लेकिन उन्होंने आईपीएस सेवा में ही बने रहने का फैसला किया।
जानें उनकी उपलब्धियों के बारें में
धर्मपुरी और सलेम में पुलिस अधीक्षक रहते हुए उन्होंने नक्सलवाद, संगठित अपराध और देह व्यापार के खिलाफ कड़े अभियान चलाए। 1985 से 1990 तक वह तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सुरक्षा के लिए बनाए गए विशेष सुरक्षा समूह (SPG) के शुरुआती अधिकारियों में शामिल रहे।
उन्होंने अमेरिका, यूरोप और पूर्व सोवियत संघ में विशेष प्रशिक्षण भी लिया। बाद में उन्होंने तमिलनाडु की तत्कालीन मुख्यमंत्री J Jayalalithaa की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा समूह (SSG) बनाया। कश्मीर में बीएसएफ के आईजी रहते हुए उन्होंने कारगिल युद्ध और फिदायीन हमलों के दौरान करीब 50 हजार जवानों का नेतृत्व किया और बेहतरीन सेवा दी।
25 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 मई को वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। (K. Vijay Kumar Padma Shri) गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले पहले नागरिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करेंगी।
इस वर्ष भारत सरकार ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं, जबकि 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा।
किन्हें मिलता है पद्मश्री सम्मान?
पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। जिसकी शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी और हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर इनकी घोषणा की जाती है। ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, जनसेवा और व्यापार तथा उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और विशिष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।
K. Vijay Kumar, distinguished IPS officer and former Director General of the CRPF, will be honoured with the Padma Shri for his exceptional contribution to public affairs, internal security, and counter-terrorism operations in India.
Widely respected for leading key anti-Naxal,… pic.twitter.com/4BxoaH7byq
— All India Radio News (@airnewsalerts) May 18, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इन्हें भी पढ़ें:-
गोयल का उद्योग जगत से आयात घटाने, घरेलू विनिर्माण बढ़ाने का आह्वान
इबोला संकट: कांगो के स्वास्थ्य मंत्री ने इतूरी में तीन उपचार केंद्र खोलने की घोषणा की
लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर स्टील के बक्से से महिला का सिर-कटा शव बरामद
लखनऊ में लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, 855 करोड़ की मंजूरी
होटल क्षेत्र में जनवरी-मार्च तिमाही में निवेश 58 प्रतिशत बढ़कर 18.5 करोड़ डॉलर: जेएलएल
उप्र में पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियानों और वीरप्पन ऑपरेशन में योगदान के लिए सम्मान मिलेगा।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Former IPS Officer K Vijay Kumar to Receive Padma Shri for Anti-Terror and Veerappan Operations

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am