#IBC24Jansamwad: ‘बहुत हैरानी होती है जब विधायक जी कहते हैं कि हमने वादे पूरे किए’ ओमप्रकाश जायसवाल ने बृहस्पत सिंह को घेरा

#IBC24Jansamwad जनसंवाद कार्यक्रम के छटवे सेशन मेंबलरामपुर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल जनता से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे हैं।

#IBC24Jansamwad: ‘बहुत हैरानी होती है जब विधायक जी कहते हैं कि हमने वादे पूरे किए’ ओमप्रकाश जायसवाल ने बृहस्पत सिंह को घेरा
Modified Date: August 6, 2023 / 04:44 pm IST
Published Date: August 6, 2023 4:44 pm IST

#IBC24Jansamwad: सरगुजा। इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को है। चुनाव को लेकर सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में चुनावी दौरा शुरू हो गया है। इस क्रम में छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 के भी के खास चुनावी कार्यक्रम जनसंवाद का आयोजन किया जा रहा है। लगातार जनसंवाद के माध्यम से IBC24 नेता और जनता के बीच रूबरू हो रहे हैं।

#IBC24Jansamwad: इसी बीच एक बार फिर IBC24 का छत्तीसगढ़ के सरगुजा में जनसंवाद का कार्यक्रम हो रहा है। इस कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के नेताओं से IBC24 जनता से जुड़े मुद्दों पर सीधा सवाल कर रहा है और अपनी सामाजिक प्रतिबद्वता को निभाते हुए जनप्रतिनिधियों की बातों को आप तक पहुंचा रहा है।

#IBC24Jansamwad: आज के छटवे सेशन में सरगुजिया संवाद हुआ। इस सेशन में रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह, लुंड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, अंबिकापुर से पूर्व महापौर प्रबोध मिंज और बलरामपुर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने सवालों के जबाव दिए।

#IBC24Jansamwad: जनसंवाद कार्यक्रम के छटवे सेशन में बलरामपुर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल जनता से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे हैं। इस दौरान ओमप्रकाश जायसवाल ने बृहस्पत सिंह को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बहुत हैरानी होती है जब विधायक जी कहते हैं कि हमने वादे पूरे किए।

दिग्गज नेताओं ने जनता से जुड़े सवालों का क्या जवाब दिया देखें लाइव वीडियो…


IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

विगत 2018 से मीडिया क्षेत्र में कार्यरत्त हूं। इलेक्ट्रनिक मीडिया के साथ डिजिटल मीडिया का अनुभव है। Jake of All Master Of None...