Uttarakhand News: समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव के कड़े तेवर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, बोले- विकास कार्यों में लाएं तेजी

Uttarakhand News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ जनपदीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Uttarakhand News: समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव के कड़े तेवर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, बोले- विकास कार्यों में लाएं तेजी

Uttarakhand News /Photo Credit: IBC24

Modified Date: June 5, 2026 / 07:35 pm IST
Published Date: June 5, 2026 7:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने टिहरी में विकास कार्यों की समीक्षा की
  • पेयजल, सड़क, सीवर और पर्यटन परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश
  • टिहरी झील क्षेत्र में छह पर्यटन क्लस्टर विकसित करने की योजना पर चर्चा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ जनपदीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जनपद में चल रही सभी लोक निर्माण एवं अवसंरचना परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ प्राथमिकता पर पूर्ण किया जाए तथा आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों एवं अन्य सुविधाओं की मरम्मत कार्यों में तेजी लाई जाए। पेयजल, सीवर एवं जल निकासी जैसी मूलभूत सेवाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करते हुए पर्यटन क्षेत्रों में बढ़ती मांग के अनुरूप स्थायी समाधान विकसित किए जाएं। इसके साथ ही जल जीवन मिशन एवं अन्य पेयजल योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा कर लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए।

डीएम नितिका खण्डेलवाल द्वारा जनपद (Uttarakhand News) की प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनसंख्या सहित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। उन्होंने देवप्रयाग एवं कीर्तिनगर क्षेत्र में पेयजल पंपिंग योजना की आवश्यकता तथा मुख्य पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्याओं को भी रखा।

बैठक में रामझूला सेतु के सुदृढ़ीकरण एवं सुरक्षात्मक कार्यों की भी समीक्षा की गई। मुनि की रेती क्षेत्र में ₹40 करोड़ की वर्षा जल निकासी प्रणाली निर्माण कार्य की प्रगति पर चर्चा की गई। चंद्रभागा नदी में बाढ़ सुरक्षा हेतु चैनलाइजेशन कार्य अस्थायी रूप से किए जाने के बावजूद नदी तल का स्तर बढ़ने के कारण अतिरिक्त उपचारात्मक कार्यों की आवश्यकता बताई गई।

इस दौरान विभागीय अधिकारियों (Uttarakhand News) ने अपने – अपने विभागों से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने राजकीय पॉलिटेक्निक, नई टिहरी के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने फार्म बेस्ड एवं नॉन-फार्म एक्टिविटीज (ऋषिकेश, चम्बा आदि) के अंतर्गत Food Cart एवं सड़क किनारे Eateries की योजनाओं से अवगत कराया। डीएफओ नरेंद्रनगर ने ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत पिरूल कलेक्शन की जानकारी दी।

इससे पूर्व मुख्य सचिव (Uttarakhand News) द्वारा टीएचडीसी गेस्ट हाउस, भागीरथीपुरम के सभागार में एडीबी परियोजना के प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई। पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने टिहरी झील क्षेत्र में सतत, समावेशी एवं जलवायु-अनुकूल पर्यटन विकास हेतु छह क्लस्टर – डोबरा चांटी, तिवाड़ गांव, कोटी कॉलोनी, नई टिहरी, मदन नेगी एवं लेक क्लस्टर के संबंध में अवगत कराया। इस अवसर पर सचिव PWD पंकज पांडेय, एसएसपी श्वेता चौबे, एडीएम शैलेंद्र नेगी, प्रशिक्षु आईएएस ज्योति सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.