CG CM Helpline Number 1076: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी आमजनों की शिकायतें.. 9 जून से शुरू हो रहा ‘सीएम हेल्पलाइन नंबर’.. मुख्य सचिव ने ली अफसरों की बैठक

Chhattisgarh CM Helpline Number 1076: छत्तीसगढ़ में 9 जून से सीएम हेल्पलाइन 1076 शुरू, शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान मिलेगा।

CG CM Helpline Number 1076: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी आमजनों की शिकायतें.. 9 जून से शुरू हो रहा ‘सीएम हेल्पलाइन नंबर’.. मुख्य सचिव ने ली अफसरों की बैठक

Chhattisgarh CM Helpline Number 1076 || Image- IBC24/AI Generated File

Modified Date: June 5, 2026 / 07:41 pm IST
Published Date: June 5, 2026 7:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 9 जून से छत्तीसगढ़ में शुरू होगी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076।
  • फोन, ऐप, पोर्टल और व्हाट्सएप से दर्ज होंगी शिकायतें।
  • शिकायत समाधान के बाद नागरिकों से फीडबैक भी लिया जाएगा।

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार 9 जून से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। हेल्पलाइन के माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपनी शिकायतें सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे और उनके समाधान की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। (Chhattisgarh CM Helpline Number 1076) सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, यह व्यवस्था प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के साथ शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण में मदद करेगी। अब लोगों को विभिन्न सरकारी विभागों में शिकायतों के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

निराकरण के बाद संबंधित व्यक्ति से प्रतिक्रिया भी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायतों की निगरानी के लिए विशेष ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है। यदि किसी स्तर पर तय समय सीमा के भीतर शिकायत का समाधान नहीं होता है, तो मामला स्वतः अगले अधिकारी के पास पहुंच जाएगा। इससे शिकायतों के लंबित रहने की संभावना कम होगी और अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी। नई व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण विशेषता शिकायतकर्ता का फीडबैक है। शिकायत के निराकरण के बाद संबंधित व्यक्ति से प्रतिक्रिया ली जाएगी। यदि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट नहीं होता है, तो मामले की पुनः समीक्षा की जा सकेगी।

एक फोन कॉल के जरिए दर्ज होंगी समस्याएं

संयुक्त सचिव मयंक अग्रवाल ने बताया कि नागरिक टोल-फ्री नंबर 1076 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध होगी। नागरिक अपनी शिकायत की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकेंगे। (Chhattisgarh CM Helpline Number 1076) सरकार का मानना है कि यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों के लिए लाभकारी साबित होगी। एक फोन कॉल के जरिए वे अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे और उनके समाधान की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। राज्य सरकार को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सुशासन को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मुख्य सचिव ने ली बैठक

बता दें कि, सरकार के इस नई पहल को आम लोगों तक पहुँचाने और इसके बेहतर परिणाम के संबंध में राज्य के मुख्य सचिव विकासशील ने अफसरों की महत्वपूर्ण बैठक भी ली है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि, हेल्पलाइन के जरिये दर्ज शिकायतों पर पूरी गंभीरता से कार्यवाही हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया हैं कि, इस संबंध में किसी भी तरह उदासीनता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

सीनेट ने ट्रंप के निपटान कोष पर कोई सीमा लगाए बिना 70 अरब डॉलर का आव्रजन प्रवर्तन विधेयक पारित किया

बिहार: खान ग्लोबल स्टडीज तोड़फोड़ मामले में खान सर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

भारत-रूस रिश्तों में दखल वैश्विक स्थिरता के लिए नुकसानदायक, मोदी दबाव के आगे नहीं झुकते : पुतिन

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की फॉर्म भारत के लिए अहम: डायना एडुल्जी

मारूति सुजुकी 2030-31 तक हरित ऊर्जा पहल पर 925 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

लखनऊ में वाहन पर गोलीबारी, तीन नामजद समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown