ITC Share Price: ITC का ये नया दांव क्या बनेगा हिट? एक्सपर्ट्स ने शेयर को लेकर जताई ये उम्मीदें – NSE: ITC, BSE: 500875
ITC Share Price: ITC का ये नया दांव क्या बनेगा हिट? एक्सपर्ट्स ने शेयर को लेकर जताई ये उम्मीदें

(ITC Share Price, Image Source: IBC24)
- ITC ने मदर स्पर्श में हिस्सेदारी बढ़ाकर 49.3% की
- 24 मंत्रा ऑर्गेनिक ब्रांड का अधिग्रहण 472.50 करोड़ रुपये में किया
- ITC का कुल निवेश अब मदर स्पर्श में 126 करोड़ रुपये पहुंचा
ITC Share Price: एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC लिमिटेड ने शिशु देखभाल ब्रांड मदर स्पर्श में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। पहले ITC की हिस्सेदारी 26.5% थी, जिसे अब बढ़ाकर 49.3% किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने 81 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। इस निवेश के बाद मदर स्पर्श में ITC का निवेश 129 करोड़ रुपये के करीब पहुंच जाएगा। कंपनी ने यह भी कहा है कि आने वाले 2-3 सालों में वह बची हुई हिस्सेदारी भी खरीद सकती है।
'आईटीसी नेक्स्ट' रणनीति के तहत निवेश
ITC का यह कदम उसकी 'आईटीसी नेक्स्ट' रणनीति का हिस्सा है। इस रणनीति का मकसद नए और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स लाना, ब्रांड्स का विस्तार करना और डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करना है। इस निवेश से ITC को हेल्थ और वेलनेस कैटेगरी में और मजबूती मिलेगी, खासकर ऑर्गेनिक और बेबी केयर सेगमेंट में दिखाई दे सकती है।

24 मंत्रा ऑर्गेनिक ब्रांड का अधिग्रहण
इससे पहले ITC ने 24 मंत्रा ऑर्गेनिक ब्रांड को बनाने वाली कंपनी श्रेष्ठा नेचुरल बायोप्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (SNBPL) को खरीदने का फैसला किया। इसके लिए ITC करीब 472.50 करोड़ रुपये खर्च करेगी और SNBPL ने 100% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस कंपनी के पास 100 से अधिक जैविक उत्पादों का बड़ा पोर्टफोलियो है।
ITC के शेयर में हलचल की उम्मीद
गुरुवार को ITC का शेयर 427 रुपये पर बंद हुआ, जिसमें 0.60% की मामूली बढ़त रही। शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी और वीकेंड की वजह से बाजार बंद रहा। अब सोमवार को ITC के शेयर में हलचल की उम्मीद जताई जा रही है। जेपी मॉर्गन ने ITC को 475 रुपये के टारगेट के साथ 'ओवरवेट' रेटिंग दी है। शेयर का 52 हफ्तों का हाई 528.50 रुपये और लो लेवल 390.15 रुपये रहा है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ITC ने हिस्सेदारी 26.5% से बढ़ाकर 49.3% कर दी है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: ITC Share Price: Will this new bet of ITC be a hit? Experts expressed these expectations about the stock
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm