Karnataka Lok Sabha Election Date : लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में इस दिन डाले जाएंगे वोट, यहां देखें सीटवार मतदान तिथि

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के लिए इस दिन डाले जाएंगे वोट: Karnataka Lok Sabha Election Date, Karnataka Me Matdan kab hai

Karnataka Lok Sabha Election Date : लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में इस दिन डाले जाएंगे वोट, यहां देखें सीटवार मतदान तिथि

Karnataka Lok Sabha Election Date

Modified Date: March 16, 2024 / 04:32 pm IST
Published Date: March 16, 2024 4:32 pm IST

नई दिल्लीः Karnataka Lok Sabha Election Date चुनाव आयोग ने देश में लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। देश में कुल सात चरणों में चुनाव होंगे। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। कर्नाटक में दूसरे चरण में वोटिंग होगी। यहां 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

Read More : Telangana Lok Sabha Election 2024: तेलंगाना की जनता इस दिन करेंगे अपना मताधिकार का प्रयोग, जानें कितने चरणों पर होगा मतदान 

देश में कुल 97 करोड़ मतदाता

Karnataka Lok Sabha Election Date मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार है। उन्होंने कहा कि चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। 10।5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1।82 करोड़ युवा वोटर्स हैं, जो कि इस बार मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि 18 से 29 साल के साढ़े 21 लाख वोटर हैं।

Read More : Tamil Nadu Lok Sabha Election Date : तमिलनाडु में पहले चरण में होगी वोटिंग, इस दिन अपने मताधिकार पर प्रयोग करेंगे मतदाता, आचार संहिता हुई लागू 

पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर्स

12 राज्यों में एक हजार से ऊपर जेंडर रेशयो है। महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। 1.89 करोड़ नए वोटर्स में से 85 लाख महिलाएं हैं। जिस किसी की उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 साल नहीं हुई थी, उसका भी नाम हमने एडवांस लिस्ट में लिया। 13.4 लाख एडवांस एप्लीकेशन हमारे पास आई है। 5 लाख से ज्यादा लोग 1 अप्रैल से पहले वोटर बन जाएंगे।

Read More : Today News Live Update 16 March 2024 : चुनावी तारीखों का हुआ ऐलान, 7 चरणों में होगा चुनाव, जानें किस राज्य में कब होगा मतदान?

अपने कैंडिडेट के बारे में जान सकेंगे वोटर

वोटर अपने मोबाइल नंबर से जानकारी हासिल कर सकता है। Know your candidate से अपने प्रत्याशी के बारे में भी वोटर्स देख सकते हैं। जिसका क्रिमिनल रिकॉर्ड है, उसे 3 बार न्यूज पेपर, टीवी में भी देना पड़ेगा। पॉलिटिकल पार्टी को बताना होगा कि उन्हें दूसरा कैंडिडेट क्यों नहीं मिला।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।