Khan Sir FIR: खान सर के खिलाफ FIR दर्ज, अब पुलिस कर रही है तलाशी, दो बॉडीगार्ड पहले हो चुके हैं गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?

Khan Sir FIR: खान सर के खिलाफ FIR दर्ज, अब पुलिस कर रही है तलाशी, दो बॉडीगार्ड पहले हो चुके हैं गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?

Khan Sir FIR: खान सर के खिलाफ FIR दर्ज, अब पुलिस कर रही है तलाशी, दो बॉडीगार्ड पहले हो चुके हैं गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?

Khan Sir FIR | Photo Credit: AI

Modified Date: June 5, 2026 / 02:32 pm IST
Published Date: June 5, 2026 2:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • खान सर पर केस केस दर्ज
  • दो गार्ड्स पहले से हो चुके हैं गिरफ्तार
  • रोशन आनंद की कोचिंग और खान सर की कोचिंग के बीच टकराव

पटना: Khan Sir FIR बिहार के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपनी अनोखी और सरल शिक्षण शैली के दम पर उन्होंने देशभर में लाखों छात्रों के बीच खास पहचान बनाई है, लेकिन इन दिनों उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। (Khan Sir Coaching) गार्ड के गोली चलाने के मामले में पटना पुलिस ने खान सर के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है और उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। (Khan Sir Case) साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले पुलिस ने खान सर के दो बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार और शालेश्वर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला मंगलवार रात का है। मुसल्लहपुर स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने और हंगामा करने की खबर सामने आई थी। इस दौरान पथराव और मारपीट भी हुई। (Khan Sir Coaching Attack) घटना में कोचिंग संस्थान के एक स्टाफ और गार्ड चुनचुन कुमार घायल हो गए थे। उनके सिर में चोट लगने की भी सूचना मिली थी। घटना के बाद कदमकुआं थाना में केस दर्ज किया गया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की दोबारा जांच कर रही है। खान सर के दो सुरक्षा कर्मियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दो गार्ड्स अरेस्ट

अब पुलिस ने इस मामले में खान सर की कोचिंग के दो गार्ड्स को उठा कर ले गई। बताया जा रहा है कि रोशन आनंद की कोचिंग के लोगों और खान सर की कोचिंग के लोगों में जो मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना के बाद खान सर के ही गार्ड्स ने फायरिंग की थी। इस दौरान घटना का वीडियो एक शख्स ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया था। जिसके बाद उस शख्स को पकड़कर लोगों ने मोबाइल से वीडियो डिलीट भी करवाया, लेकिन यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में खान सर की कोचिंग के ही गार्ड्स फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद एक्शन में आई पटना पुलिस ने खान सर की कोचिंग के दो गार्ड्स को पकड़ लिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।