Bilaspur Fire News: बुधवारी बाजार में मची अफरातफरी, एक झटके में तबाह हो गया सबकुछ, मंजर देख इधर उधर भागे लोग
Bilaspur Fire News: बुधवारी बाजार में मची अफरातफरी, एक झटके में तबाह हो गया सबकुछ, मंजर देख इधर उधर भागे लोग
Bilaspur Fire News | Photo Credit: AI
- चार दुकानें तबाह
- रातभर और सुबह अतिरिक्त टीमों की मदद से आग बुझाई गई
- रेलवे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
बिलासपुर: Bilaspur Fire News जिले में सुबह सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, यहां बुधवारी बाजार में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चार दुकानों को अपनी चपेट में ले ली। (Bilaspur Budhwari Bazaar Fire) जिससे पूरा दुकान मलबे में तब्दील हो गया। घटना में व्यापारियों को बड़ा नुकसान हुआ।
Bilaspur Market Fire मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की बताई जा रही है। सबसे पहले सायकल की दुकान के गोदाम में आग लगी। जिसके बाद आग विकराल रूप लेता गया। देखते ही देखते आग की लपटों और धुएं के गुबार से पूरा बुधवारी मार्केट घिर गया। बगल के दुकानों तक तेजी से आग फैल गई।
सायकल दुकान, गोदाम, कपड़ा और इलेक्ट्रोनिक की चार दुकानें आग के जद में आ गई। आग ने चारों दुकानों को तबाह कर दिया। हालांकि दमकल की टीमें रातभर आग बुझाने की मशक्कत करती रहीं। सुबह नगर निगम के साथ SECL और NTPC से दमकल की टीमों को बुलाया गया। जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। घटना से एकबार फिर रेलवे क्षेत्र के फायर सेफ्टी सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए है।
बुधवारी मार्केट में आग का तांडव : सायकल, कपड़ा दुकान और गोदाम जलकर खाक #Bilaspur | #Chhattisgarh | #CGNews | #FireNews | #FireAccidenthttps://t.co/DLvKQAjQVs
— IBC24 News (@IBC24News) June 5, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह-मात The Big Debate: जीत हार पर तकरार, निकायों में कौन दमदार? उपचुनाव रिजल्ट पर गरमाई राजनीति, आखिर क्या है इसके सियासी मायने
- Vande Bharat: नाराज सांसद ने सुनाया निलंबन का फरमान.. पक्ष-विपक्ष के बीच छिड़ी नई बहस.. पूर्व CM ने दिलाई पद और पावर की याद तो मंत्री ने किया पलटवार
- CG High Court On Money Laundering Case: महादेव एप मामले में 423 करोड़ के फ्रीज शेयरों पर कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, अब कंपनियों को मिलेगी ये छूट

Facebook


