MP Rajya Sabha Election : राज्यसभा टिकट मिलते ही गदगद हुए शिवराज! बोले- ‘यही है BJP की पहचान’, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के ऐलान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। BJP की ओर से घोषित नामों पर केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने खुशी जताते हुए इसे कार्यकर्ताओं के सम्मान का उदाहरण बताया, वहीं कांग्रेस की राजनीति पर भी निशाना साधा।

MP Rajya Sabha Election : राज्यसभा टिकट मिलते ही गदगद हुए शिवराज! बोले- ‘यही है BJP की पहचान’, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

MP Rajya Sabha Election / Image Source : x


Reported By: Vivek Pataiya,
Modified Date: June 5, 2026 / 02:16 pm IST
Published Date: June 5, 2026 2:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • BJP और कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।
  • उम्मीदवारों के चयन पर शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जताई।
  • कांग्रेस पर निशाना साधते हुए BJP की कार्यकर्ता आधारित राजनीति का जिक्र किया।

भोपाल : MP Rajya Sabha Electionमध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है तो कांग्रेस ने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवार सामने आने के बाद सियासत शुरू हो गई है।

” मेरा हृदय गदगद है “

मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी के चयन की प्रक्रिया देखिए,एक हमारे साधारण कार्यकर्ता रजनीश अग्रवाल बौद्धिक छमता के धनी,एक चिंतक और विचारक श्रेष्ठतम कार्यकर्ताओं में से एक हमारा रजनीश। जिसने कभी उम्मीद नहीं की थी और ना एप्रोच की थी कि राज्यसभा जाने के लिए आज वो राज्यसभा जा रहे हैं और मेरा हृदय गदगद है।

” उनका चयन भी मेरे लिए आनंद का विषय है “

तरुण चुग समर्पित कार्यकर्ता है भाजपा के महासचिव के रूप में पूरे देश में घूम के पार्टी की विचारधारा के लिए दिन रात एक किया उनका चयन भी मेरे लिए आनंद का विषय है Tarun Chugh Rajya Sabha .शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये है कार्यकर्ता की पहचान और दूसरी तरफ पुराने चेहरे मठाधीश सब दोहराए जा रहे हैं। मैंने कर्नाटक का मंत्रिमंडल देखा वहाँ खड़गे जी का भी परिवार और सिद्दारमैया जी का भी परिवार है यही तो अंतर है की पार्टी विथ द डिफरेंस भारतीय जनता पार्टी।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.