LIVE Breaking News Update 22th October : PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें : वैक्सीनेशन हथियार लेकिन त्योहारों पर रहें सावधान, वोकल फॉर लोकल का मंत्र…
LIVE Breaking News Update 22th October Big things of PM Modi address
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सबसे पहले कोरोना वैक्सीनेशन पर देश को बधाई दी।
हमारे देश ने एक तरफ कर्तव्य का पालन किया तो दूसरी तरफ उसे बड़ी सफलता भी मिली। भारत ने कल 100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का कठिन लेकिन असाधारण लक्ष्य प्राप्त किया। इस उपलब्धि के पीछे 130 करोड़ देशवासियों की कर्तव्यशक्ति लगी है इसलिए ये सफलता हर देशवासी की सफलता है: प्रधानमंत्री #COVID19 pic.twitter.com/kj0hip0Dsg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2021
जब 100 साल की सबसे बड़ी महामारी आई, तो भारत पर सवाल उठने लगे। क्या भारत इस वैश्विक महामारी से लड़ पाएगा? भारत दूसरे देशों से इतनी वैक्सीन खरीदने का पैसा कहां से लाएगा? भारत को वैक्सीन कब मिलेगी? भारत के लोगों को वैक्सीन मिलेगी भी या नहीं? :प्रधानमंत्री pic.twitter.com/AAawm30hpF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2021
100 करोड़ वैक्सीन डोज़ का एक प्रभाव ये भी होगा कि अब दुनिया भारत को कोरोना से ज़्यादा सुरक्षित मानेगी। एक फॉर्मा हब के रूप में भारत को जो स्वीकृति मिली है उसे और मज़बूती मिलेगी। पूरा विश्व आज भारत की इस ताकत को देख रहा है और महसूस कर रहा हैः प्रधानमंत्री #COVID19 pic.twitter.com/ovbS04yola
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2021
देश ने ‘सबको वैक्सीन-मुफ़्त वैक्सीन’ का अभियान शुरू किया।गरीब-अमीर, गांव-शहर, दूर-सुदूर, देश का एक ही मंत्र रहा कि अगर बीमारी भेदभाव नहीं नहीं करती, तो वैक्सीन में भी भेदभाव नहीं हो सकता! इसलिए ये सुनिश्चित किया गया कि वैक्सीनेशन अभियान पर VIP कल्चर हावी न हो: प्रधानमंत्री pic.twitter.com/JPSTCKpfSz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2021
भारत का पूरा वैक्सीनेशन प्रोग्राम विज्ञान की कोख में जन्मा है, वैज्ञानिक आधारों पर पनपा है और वैज्ञानिक तरीकों से चारों दिशाओं में पहुंचा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी #COVID19 pic.twitter.com/0fGpJacFAN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2021
हमें हर छोटी से छोटी चीज जो मेड इन इंडिया हो, जिसे बनाने में किसी भारतवासी का पसीना बहा हो, उसे खरीदने पर जोर देना चाहिए और ये सबके प्रयास से ही संभव होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/443UkZ9Ed6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2021

Facebook


