Lucknow Coaching Centre Fire News: कोई बाथरूम में छिपा तो किसी ने बिल्डिंग से लगाई छलांग… देखते ही देखते थम गई 15 लोगों की सांसें, जानिए कैसे हुआ कोचिंग सेंटर में अग्निकांड?

कोई बाथरूम में छिपा तो किसी ने बिल्डिंग से लगाई छलांग... देखते ही देखते थम गई 15 लोगों की सांसें, Lucknow Coaching Centre Fire News and Update

Lucknow Coaching Centre Fire News: कोई बाथरूम में छिपा तो किसी ने बिल्डिंग से लगाई छलांग… देखते ही देखते थम गई 15 लोगों की सांसें, जानिए कैसे हुआ कोचिंग सेंटर में अग्निकांड?
Modified Date: June 22, 2026 / 06:40 pm IST
Published Date: June 22, 2026 6:31 pm IST

लखनऊ: Lucknow Coaching Centre Fire News उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर स्टूडेंट्स हैं। अभी आग लगने की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन बेसमेंट में लगे AC में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर हैं। SDRF और NDRF भी पहुंची है। फायरकर्मियों ने बिल्डिंग की पीछे की दीवार को तोड़ा है, जिससे शव निकाले जा रहे हैं।

धुएं ने बढ़ाई मुश्किलें, दीवार काटकर निकाले गए लोग

Lucknow Coaching Centre Fire News घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग घने धुएं से भर गई थी, जिसके कारण अंदर फंसे लोगों तक पहुंचना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया। रेस्क्यू टीम को कई जगहों पर दीवार काटकर अंदर प्रवेश करना पड़ा। फायर ब्रिगेड कर्मियों, NDRF और पुलिस की संयुक्त टीमों ने बिल्डिंग के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए विशेष अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, अब तक 14 की मौत हुई है। वहीं 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। कई लोगों को स्ट्रेचर और गीले कंबलों की मदद से बाहर लाया गया। रेस्क्यू टीम लगातार बिल्डिंग के भीतर फंसे अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड का संज्ञान लेते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने, घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अलीगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच से कहा कि मैं अलीगढ़ में रात को रुकने वाला था, लेकिन जो लखनऊ में बड़ी दुर्घटना हुई है, उसको देखते हुए मैं अभी लखनऊ निकलूंगा और जिन लोगों की मृत्यु हुए हैं, उनके परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त करूंगा। घटना को देखते हुए अलीगढ़ रात को रुकने का कार्यक्रम निरस्त किया।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पाने और इमारत के भीतर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मृतकों के बारे में जानकारी देते-देते भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू आ गए।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।