Kotyark Industries Share Price: 10 फ्री शेयर देने का बड़ा ऐलान! रिकॉर्ड डेट आते ही यह स्टॉक रॉकेट बना, निवेशकों की लगी लॉटरी

Kotyark Industries Share Price: स्मॉलकैप कंपनी Kotyark Industries के शेयर में आज सोमवार को 13% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है और यह 447.40 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गई। कंपनी 10:1 के अनुपात में बोनस शेयर दे रही बै। जिसकी रिकॉर्ड डेट नजदीक है। (NSE: KOTYARK, BSE: 544726)

Kotyark Industries Share Price: 10 फ्री शेयर देने का बड़ा ऐलान! रिकॉर्ड डेट आते ही यह स्टॉक रॉकेट बना, निवेशकों की लगी लॉटरी

(Kotyark Industries Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: June 22, 2026 / 06:32 pm IST
Published Date: June 22, 2026 6:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Kotyark Industries के शेयर में 13% से ज्यादा की जोरदार तेजी आई है।
  • शेयर ₹447.40 तक पहुंचकर 52 हफ्ते के हाई के करीब पहुंच गया है।
  • कंपनी 10:1 के अनुपात में 10 फ्री बोनस शेयर दे रही है।

नई दिल्ली: Kotyark Industries Share Price: स्मॉलकैप कंपनी कोट्यार्क इंडस्ट्रीज के शेयर में आज सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली ही। कंपनी का शेयर एनएसई पर 13% से ज्यादा उछलकर 447.40 रुपये के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गया। यह इसके 52 हफ्ते के हाई 464.25 रुपये के बेहद करीब है। पिछले कुछ महीनों में भी कंपनी के शेयर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।

10:1 बोनस शेयर और रिकॉर्ड डेट

कंपनी अपने शेयरधारकों को 10:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने जा रही है। इसका मतलब है कि हर 1 शेयर पर निवेशकों को 10 फ्री बोनस शेयर मिलेंगे। इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 24 जून तय की गई है। कंपनी ने यह घोषणा 14 मई को की थी और अब यह तारीख करीब आ गई है। इस खबर के बाद शेयर में तेजी और बढ़ गई है।

मजबूत रिटर्न और IPO से अब तक का सफर

कोट्यार्क इंडस्ट्रीज के शेयरों ने पिछले 6 महीनों में लगभग 70% का रिटर्न दिया है। जबकि इस साल अब तक इसमें करीब 87% की बढ़त देखी गई है। कंपनी का IPO 2021 में 51 रुपये के इश्यू प्राइस पर आया था। लिस्टिंग के समय शेयर लगभग फ्लैट रहे थे। लेकिन बाद में इसमें लगातार तेजी देखने को मिली। IPO का आकार लगभग 11 करोड़ रुपये था और यह SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुआ था।

Kotyark Industries Ltd – शेयर विवरण

पैरामीटर विवरण
कंपनी का नाम Kotyark Industries Ltd
NSE कोड KOTYARK
करंट प्राइस ₹ 445.50
आज का बदलाव +13.27% (+₹52.20)
समय 22 जून, 3:30 PM IST
ओपन प्राइस ₹ 399.90
दिन का उच्चतम ₹ 447.40
दिन का न्यूनतम ₹ 399.90
मार्केट कैप ₹457.93 करोड़
P/E रेशियो 24.4
52-सप्ताह उच्च ₹ 464.25
52-सप्ताह न्यूनतम ₹ 316.00
डिविडेंड लागू नहीं
तिमाही डिविडेंड राशि लागू नहीं

कंपनी का बिजनेस

कोट्यार्क इंडस्ट्रीज की शुरुआत 2016 में हुई थी। यह कंपनी बायोफ्यूल्स और रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़े प्रोडक्ट्स के निर्माण में काम करती है। इसके प्रमुख उत्पादों में बायोफ्यूल्स, कार्बन ब्लैक फीडस्टॉक और लिक्विड पैराफिन ऑयल शामिल हैं। कंपनी ग्रीन एनर्जी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर फोकस करती है। मौजूदा समय में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 63.84% है जबकि पब्लिक होल्डिंग 36.16% है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।