LIVE Breaking News Update 7th February UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समाजवादी पार्टी पर हमला, कहा- 2017 से पहले विकास की नदी इन्ही के परिवार में ठहरी हुई थी
LIVE Breaking News Update 7th February UP Election 2022
ये लोग सिर्फ अपनी, अपने करीबियों की और अपनी तिजोरियों की प्यास बुझाते रहे। अपना स्वार्थ सोचने वाली ये प्यास विकास की नदी के हर बहाव को सोख लेती है। अपना घर भर लेने की ये प्यास गरीबों को घर नहीं देने देती थी। अपनी जेबे भर लेने की प्यास गरीब का राशन चट कर जाती थी: प्रधानमंत्री मोदी pic.twitter.com/8VthmZJDf0
— IBC24 News (@IBC24News) February 7, 2022
करीब 500 किलो मी. का दिल्ली-लखनऊ इकोनॉमिक कॉरिडोर भी मुरादाबाद से होकर गुजरेगा। अलीगढ़-मुरादाबाद कॉरिडोर का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। डबल इंजन की भाजपा सरकार में मुरादाबाद-बरेली कॉरिडोर का काम भी पूरा होने जा रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2022
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा और राज्यसभा में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश के ज़िला हापुड़ में PS पिलखुवा के तहत एक स्थान पर हमले के संबंध में बयान देंगे. जानकारी के मुताबिक शाह राज्यसभा में लगभग 11:30 बजे और लोकसभा में शाम 4:30 बजे अपना वक्तव्य देंगे. बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के मेरठ से सटे हापुड़ जिले में पिलखुवा के पास ओवैसी की कार पर बृहस्पतिवार रात को गोलियां चलाई गई थीं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा और राज्यसभा में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश के ज़िला हापुड़ में पीएस पिलखुवा के तहत एक स्थान पर हमले के संबंध में बयान देंगे।
राज्यसभा में लगभग 11:30 बजे और लोकसभा में शाम 4:30 बजे वक्तव्य की उम्मीद है। pic.twitter.com/9JjNfTJ9K8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2022

Facebook


