LPG Cylinder Booking Rule: डबल गैस सिलेंडर कनेक्शन वालों के लिए बदल गए नियम?.. बुकिंग में होगा महीने भर का अंतर?.. जानें क्या है खबर की सच्चाई

LPG Cylinder Booking Rule: एलपीजी बुकिंग नियम बदलने की खबर झूठी, सरकार ने किया खंडन, 25 दिन का नियम पहले की तरह लागू रहेगा।

LPG Cylinder Booking Rule: डबल गैस सिलेंडर कनेक्शन वालों के लिए बदल गए नियम?.. बुकिंग में होगा महीने भर का अंतर?.. जानें क्या है खबर की सच्चाई

LPG Cylinder Booking Rule || Image- BW Businessworld FILE

Modified Date: March 25, 2026 / 01:01 pm IST
Published Date: March 25, 2026 1:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एलपीजी बुकिंग नियम बदलने की खबर फर्जी
  • डबल सिलेंडर पर 35 दिन दावा गलत
  • सरकार ने पीआईबी से किया खंडन

नई दिल्ली: देश के अलग अलग हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर संकट के बीच दावा किया गया था कि, सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। (LPG Cylinder Booking Rule) बताया गया था कि, इंडियन आयल कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए सिलेंडर बुकिंग के नियमों में फेरबदल किया है। खासकर ऐसे ग्राहक जो डबल कनेक्शन सेवा ले रहे है।

डबल कनेक्शन ग्राहकों के लिए किया गया था दावा

दावे के मुताबिक़ जिनके पास दो सिलेंडर कनेक्शन है यानी डबल बॉटम कनेक्शन हैं, वे 35 दिन बाद ही गैस बुकिंग करा सकेंगे। हालांकि, एक सिलेंडर वालों को पहले की तरह 25 दिन के गैप पर सिलेंडर मिलेगा।

सरकार ने किया खबरों का खंडन

वही अब सरकार की तरफ से इस खबर का खंडन किया गया है और इन ख़बरों को भ्रामक बताया है। पीआईबी की तरफ से इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया गया है। पीआईबी ने कहा है कि, एलपीजी सिलेंडर रिफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया के कुछ हिस्सों में चल रही खबरें पूरी तरह गलत हैं। (LPG Cylinder Booking Rule) रिफिल बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मौजूदा व्यवस्था के अनुसार शहरी क्षेत्रों में दो बुकिंग के बीच न्यूनतम 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतर पहले की तरह ही लागू रहेगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये समय-सीमा पहले की तरह जारी रहेगी और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वे घबराकर अनावश्यक बुकिंग न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

यह भी पढ़ें:-

ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत हुआ, अमेरिका को बड़ा तोहफा भेजा: ट्रंप

वार्ता में प्रगति के ट्रंप के दावों के बीच ईरान ने इजराइल पर एक दर्जन मिसाइलें दागीं

देशभक्ति सिर्फ नारों से नहीं बल्कि कर्तव्य निभाने से व्यक्त होती है: योगी आदित्यनाथ

पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने वाले गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

महाराष्ट्र विधानसभा परिषद : उद्धव और शिंदे ने एक दूसरे पर साधा निशाना

अलगाववादी आसिया अंद्राबी को भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने के मामले में आजीवन कारावास


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown