Uttarakhand News: अगले महीने इस दिन से शुरू होगी चारधाम यात्रा, तीर्थयात्रियों को मिलेगी ये सुविधा, CM धामी अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Uttarakhand News: अगले महीने इस दिन से शुरू होगी चारधाम यात्रा, तीर्थयात्रियों को मिलेगी ये सुविधा, CM धामी अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Uttarakhand News | Photo Credit: Uttarakhand DIPR
- चारधाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 से शुरू होगी
- 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं
- GMVN अतिथि गृहों में 5 करोड़ रुपये से अधिक की अग्रिम बुकिंग
देहारादून: Uttarakhand News उत्तराखंड में अगले महीने 19 अप्रैल 2026 से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।
Uttarakhand News मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सड़कों के सुदृढ़ीकरण, अवस्थापना सुविधाओं के विकास, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा परिवहन व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि यात्रा मार्गों पर सभी मूलभूत सुविधाएं—जैसे पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं और यातायात प्रबंधन—सुनिश्चित किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 की यात्रा प्राकृतिक आपदाओं के कारण डेढ़ महीने से अधिक समय तक बाधित रही थी, इसके बावजूद 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चार धाम के दर्शन किए। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2026 की चार धाम यात्रा के लिए अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। साथ ही गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के अतिथि गृहों में 5 करोड़ रुपये से अधिक की अग्रिम बुकिंग हो चुकी है, जो यात्रा के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुखद चार धाम दर्शन कराना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। इसके लिए शासन एवं प्रशासन को लगातार सतर्क रहते हुए व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों—जैसे अतिथि गृह संचालक, ढाबा संचालक, टैक्सी एवं परिवहन सेवाओं से जुड़े लोग—के साथ अभी से समन्वय एवं संवाद स्थापित कर लिया गया है, ताकि यात्रा के दौरान बेहतर सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर चार धाम यात्रा से संबंधित आवश्यक सूचनाएं श्रद्धालुओं तक पहुंचाई जाती रहेंगी, जिससे वे अपनी यात्रा को बेहतर ढंग से नियोजित कर सकें। शासन को चार धाम यात्रा की तैयारी की निरंतर समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं | उन्होंने बताया कि वह स्वयं चार धाम यात्रा की तैयारियों की जल्द ही समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से चार धाम यात्रा-2026 को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं श्रद्धालु-अनुकूल बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सड़कों के…
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) March 24, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- शह मात The Big Debate: रेड टेरर.. फाइनल सरेंडर, डेडलाइन से पहले पापाराव का आत्मसमर्पण, क्या अब अर्बन नक्सलियों के धरपकड़ का चलेगा अभियान?
- Jyotiraditya Scindia Latest News: 28 दिन नहीं बल्कि पूरे महीने भर चलेगा रिचार्ज प्लान! सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए ये निर्देश, संसद में मंत्री सिंधिया ने दी जानकारी
- Pakistan US Iran Peace Talks : अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराएगा दूसरों पर हमला करने वाला पाकिस्तान? शहबाज शरीफ बोले- हम वार्ता की मेजबानी को तैयार

Facebook


