फेमस एक्ट्रेस की मौत, खुद कार को चलाते जा रही थी काम से, तभी हो गया ये हादसा, इंडस्ट्री में शोक की लहर, जानिए कौन है हर्षिल कालिया?
Harshil Kalia Death फेमस एक्ट्रेस की मौत, खुद कार को चलाते जा रही थी काम से, तभी हो गया ये हादसा, इंडस्ट्री में शोक की लहर, जानिए कौन है हर्षिल कालिया?
Harshil Kalia Death | Photo Credit: IBC24
- जयपुर में सड़क हादसे में हर्षिल कालिया की मौत
- जयपुर में सड़क हादसे में हर्षिल कालिया की मौत
- मॉडलिंग और राजस्थानी म्यूजिक वीडियोज़ से मिली पहचान
नई दिल्ली: Harshil Kalia Death एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद ही शोक की खबर सामने आ रही है। राजस्थानी मॉडल और फेमस एक्ट्रेस हर्षिल कालिया का सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी अनुसार, कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई थी। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Harshil Kalia Death मिली जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय हर्षिल कालिया उर्फ युक्ति एक कार्यक्रम में एंकरिंग करने के बाद अपनी सहेली के घर गई थीं। वहां से वे अपनी कार खुद ड्राइव कर रही थी। इसी दौरान उनकी कार मानसरोवर इलाके में स्थित शिप्रा पथ पर डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे ने इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
कौन है हर्षिल कालिया
हर्षिल कालिया मनोरंजन जगत का एक बहुआयामी चेहरा थीं। मूल रूप से जयपुर की रहने वाली हर्षिल ने अपने करियर की शुरुआत एक न्यूज एंकर के तौर पर की थी, जहां उन्होंने एक टीवी चैनल के लिए एंकरिंग की। अपनी वाकपटुता और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने जल्द ही ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा। अभिनय की दुनिया में हर्षिल ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। वो कई लोकप्रिय राजस्थानी म्यूजिक वीडियोज में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं।
मॉडलिंग से मिली शोहरत
बता दें कि वेब सीरीज़ और राजस्थानी म्यूज़िक वीडियो में नज़र आने के अलावा, कालिया ने मॉडलिंग में भी अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने Instagram पर बड़ी संख्या में फ़ैन फ़ॉलोइंग थी। हालांकि, उनकी अचानक मौत के कारण उनका करियर बीच में ही खत्म हो गया। पुलिस आगे की जांच कर रही है और दुर्घटना के पीछे की सही वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
इन्हें भी पढ़े:-
- शह मात The Big Debate: रेड टेरर.. फाइनल सरेंडर, डेडलाइन से पहले पापाराव का आत्मसमर्पण, क्या अब अर्बन नक्सलियों के धरपकड़ का चलेगा अभियान?
- Jyotiraditya Scindia Latest News: 28 दिन नहीं बल्कि पूरे महीने भर चलेगा रिचार्ज प्लान! सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए ये निर्देश, संसद में मंत्री सिंधिया ने दी जानकारी
- Pakistan US Iran Peace Talks : अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराएगा दूसरों पर हमला करने वाला पाकिस्तान? शहबाज शरीफ बोले- हम वार्ता की मेजबानी को तैयार

Facebook


