Jagdalpur Assembly Election 2023 : टिकट कटने के बाद कांग्रेस में उठ रहे विरोधी स्वर, पीसीसी चीफ की बैठक छोड़ विधायक निवास पहुंचे ग्रामीण
Jagdalpur Assembly Election 2023 : कांग्रेस में टिकट घोषणा के बाद अब पार्टी के भीतर टिकट की उम्मीद लगाए बैठे उम्मीदवार शक्ति प्रदर्शन कर
Jagdalpur Assembly Election 2023
जगदलपुर : Jagdalpur Assembly Election 2023 : कांग्रेस में टिकट घोषणा के बाद अब पार्टी के भीतर टिकट की उम्मीद लगाए बैठे उम्मीदवार शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। बस्तर की चित्रकोट विधानसभा में एक बार फिर सांसद और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को प्रत्याशी बनाया गया है जो पहले ही दो बार इस विधानसभा सीट को जीत चुके हैं। यहां उप चुनाव में दीपक की जगह राजमन बेंजाम कांग्रेस की टिकट पर जीत कर आए थे। वह भी काफी लोकप्रिय नेता है और लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय रहे हैं। इस युवा नेता को इस बार टिकट नहीं दी गई।
Jagdalpur Assembly Election 2023 : राजमन बेंजाम के समर्थकों ने उनके निवास में जमा होकर राजमन को टिकट देने और बगावत में चुनाव लड़ने की बात कही है। हालांकि उम्मीदवार विधायक राजमन बेंजाम ने अपनी टिकट काटे जाने पर कहा है कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी छवि को जानबूझकर खराब किया गया। उनके चरित्र हत्या की गई और इसी वजह से उनकी टिकट काटी गई है। उन्होंने यह साफ नहीं किया की पार्टी के भीतर उनके चरित्र हत्या किसने की जिसकी वजह से उन्हें टिकट नहीं दी गई, लेकिन विधानसभा टिकट नहीं मिलने से उनकी निराशा साफ है। उनके समर्थकों ने उनके निवास पर जमा होकर पार्टी के भीतर बगावत की तरफ भी इशारा किया है। खास बात यह है कि जब यह बैठक विद्यायक निवास पर चल रही थी ठीक उसी समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कुछ किलोमीटर की दूरी पर ब्लॉक स्तर की सभा ले रहे थे।

Facebook


