Pakistan on Israel-Iran War: पाकिस्तानी PM की चालबाजी.. नहीं ले पाया अमेरिका-इजरायल का सीधे नाम तो अपनाया ये तरीका, खुद पढ़ें ये ट्वीट..
Pakistan on Israel-Iran War: अयातुल्लाह खामेनेई के निधन के बाद पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन तेज, वैश्विक स्तर पर शांति की अपील।
Pakistan on Israel-Iran War || Image- IBC24 News File
- खामेनेई निधन पर वैश्विक प्रतिक्रिया
- पाकिस्तान में उग्र विरोध प्रदर्शन
- शहबाज शरीफ के बयान पर बहस
इस्लामाबाद: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई देशों ने इजरायल और अमेरिका की आलोचना करते हुए विवादों को युद्ध के बजाय बातचीत से सुलझाने की अपील की है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी खामेनेई की मौत को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। (Pakistan on Israel-Iran War) कराची, लाहौर और अन्य शहरों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं।
पाकिस्तान में आम लोगों की भावनाएं बेहद उग्र नजर आई, वहीं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। कई लोगों को उम्मीद थी कि वह ईरान और वहां की जनता के प्रति अधिक सख्त रुख अपनाएंगे। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान और राष्ट्राध्यक्षों को निशाना न बनाए जाने की परंपरा पर जोर दिया तथा ईरानी जनता के प्रति संवेदना व्यक्त की।
The Government and the people of Pakistan join the people of Iran in their hour of grief and sorrow and extend the most sincere condolences on the martyrdom of His Eminence Ayatollah Seyyed Ali
Khamenei.Pakistan also expresses concern over violation of the norms of…
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) March 1, 2026
कराची में झड़प, हमले में 10 की मौत
इस बीच कराची में प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गए जब बड़ी संख्या में लोग अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर बढ़ने लगे। पुलिस के अनुसार, हालात बेकाबू होने पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज किया गया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने गोली चलने का भी दावा किया। रिपोर्ट के मुताबिक, झड़पों में 10 लोगों की मौत हुई और करीब 30 घायल हुए, जिनमें चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक असद रजा ने बताया कि भीड़ ने पुलिस पर हमला किया, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। सिंध के गृह मंत्री जिया उल हसन लंजार ने अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक से तत्काल रिपोर्ट मांगी और कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाने और वैकल्पिक यातायात मार्ग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अमेरिकी वाणिज्य दूतावास माई कोलाची रोड पर स्थित एक सुरक्षित परिसर में है। घटनाओं के बाद वहां सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया कि दूतावास की सुरक्षा में तैनात किसी विदेशी बल ने गोलीबारी की। पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। (Pakistan on Israel-Iran War) ईधी वेलफेयर ट्रस्ट के फैसल ईधी ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए थे और उन्होंने एंबुलेंस तथा स्वयंसेवकों पर भी हमला किया। हालात को देखते हुए प्रशासन ने कई इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास तेज कर दिए।
इस्लामाबाद और लाहौर में भी विरोध प्रदर्शन की खबरें हैं। इस्लामाबाद में ‘रेड जोन’ को सील कर निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। वहीं लाहौर में प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन जारी हैं और अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खामेनेई वर्ष 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता थे। उनकी मौत की जानकारी पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी, जिसके कुछ समय बाद ईरान के सरकारी टेलीविजन ने भी इसकी पुष्टि की। घटनाक्रम के बाद पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
#BREAKING
Reports: 10+ killed after soldiers open fire onpeople protesting at US consulate in Karachi pic.twitter.com/7aKUYJq2eK— Tehran Times (@TehranTimes79) March 1, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- फरवरी में जीएसटी संग्रह 8.1 प्रतिशत बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा
- उत्तर प्रदेश बनेगा देश का अगला ‘फ्रेंच फ्राई’ केंद्र, जलवायु परिवर्तन से आलू की गुणवत्ता में सुधार
- तेजस्वी के राज्यसभा चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच लालू ने रविवार को राजद की बैठक बुलाई
- पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच शेयर बाजारों में गिरावट की आशंका: विश्लेषक
यह भी देखें:-
- एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
- खामेनेई की मौत पर मुस्लिम संगठनों ने आक्रोश जताया; शिया समुदाय ने किया तीन दिन के शोक का ऐलान
- रेनॉ इंडिया की बिक्री फरवरी में 31 प्रतिशत बढ़कर 3,495 इकाई रही
- ‘तुम कितने खामेनेई मारोगे, हर घर से ख़ामेनेई निकलेगा’ शिया समुदाय ने US-इजरायल के खिलाफ की नारेबाजी

Facebook


