Ajith Kumar stranded in Dubai: दुबई में फंसा साउथ सिनेमा का ये दिग्गज सुपरस्टार, मैनेजर ने बताया कैसी है हालत

Ajith Kumar stranded in Dubai: मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव बढ़ते जा रहा है। तामील फिल्मों के मशहूर अभिनेता अजित कुमार भी दुबई में फंसे हुए हैं।

Ajith Kumar stranded in Dubai: दुबई में फंसा साउथ सिनेमा का ये दिग्गज सुपरस्टार, मैनेजर ने बताया कैसी है हालत

Ajith Kumar stranded in Dubai/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 1, 2026 / 07:31 pm IST
Published Date: March 1, 2026 7:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव बढ़ते जा रहा है।
  • इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के कारण कई देशों ने अपनी हवाई सेवाएं रोक दी हैं।
  • तामील फिल्मों के मशहूर अभिनेता अजित कुमार भी दुबई में फंसे हुए हैं।

Ajith Kumar stranded in Dubai: नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का प्रभाव आम जनता के साथ-साथ अब फ़िल्मी सितारों पर भी पड़ रहा है। तामील फिल्मों के मशहूर अभिनेता अजित कुमार भी दुबई में फंसे हुए हैं। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के कारण कई देशों ने अपनी हवाई सेवाएं रोक दी हैं। (Ajith Kumar stranded in Dubai) यही वजह है कि, दुबई एयरपोर्ट से भी कई उड़ानों को रद्द किया गया है। अजित चेन्नई लौटने वाले थे, लेकिन अचानक हालात बदलने से उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई।उनके मैनेजर ने बताया है कि चिंता की कोई बात नहीं है, अजित पूरी तरह सुरक्षित हैं और जैसे ही फ्लाइट्स शुरू होंगी, वह भारत लौट आएंगे।

इस वजह से दुबई गए थे अजित

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अभिनेता अजित इन दिनों अबू धाबी में अपनी अगली कार रेस की तैयारी कर रहे थे। अजित को रेसिंग का शौक है और व इसे प्रोफेशन की तरह लेते हैं। हाल ही में उन्होंने 2025 की मशहूर 24H दुबई रेस में हिस्सा लिया था और अच्छा प्रदर्शन किया था। उसी की तैयारी के लिए वह दुबई और अबू धाबी में (Ajith Kumar stranded in Dubai) ट्रेनिंग कर रहे थे, लेकिन जैसे ही क्षेत्र में तनाव बढ़ा, एयर ट्रैफिक पर असर पड़ा और कई फ्लाइट्स रद्द हो गई। बताया जा रहा है कि, अजित एक होटल में ठहरे हुए हैं और उनके मैनेजर लगातार उनकी हालत की जानकारी लेते हैं। अजित के साथ वहां फिल्म इंडस्ट्री के कुछ और सितारे भी उन्हें सपोर्ट करने पहुंचे थे। सिवकार्थिकेयन, नयनतारा, आर माधवन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर जैसे कलाकार उनसे मिलने रेस ट्रैक तक पहुंचे थे।

दुबई में अटके हैं सेलेब्स

Ajith Kumar stranded in Dubai:  वहीं अभियंता अजित के साथ-साथ एक्ट्रेस सोनल चौहान, भारतीय बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु समेत कई अन्य लोग भी दुबई में फंसे हुए हैं। सोनल चौहान ने पीएम मोदी से मदद की अपील की है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह ठीक हैं और जल्द घर लौटने की उम्मीद है। एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी सोशल मीडिया पर बताया कि, (Ajith Kumar stranded in Dubai) वह दुबई में हैं और भारत लौटने का कोई साफ रास्ता नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए अपील की. वहीं डबल ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु भी दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हैं।

बंद है कई देशों में उड़ान

मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के चलते कई देशों की उड़ाने रद्द कर दी गई है। सुरक्षा कारणों से संयुक्त अरब अमीरात, इजरायल और इराक समेत कई देशों ने अपने हवाई क्षेत्र के कुछ हिस्से बंद कर दिए हैं। इससे दुबई और अबू धाबी जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं और हजारों यात्री फंस गए हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है (Ajith Kumar stranded in Dubai) कि हालात सामान्य होते ही सेवाएं दोबारा शुरू कर दी जाएंगी। राहत की बात यह है कि अजित, सोनल, ईशा और पीवी सिंधु सुरक्षित हैं और जल्द ही घर लौटने की उम्मीद हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.