Vijay Sharma and Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क मंत्री मिले डिप्टी CM विजय शर्मा.. इस 122 किलोमीटर लंबे सेक्शन को फोर-लेन में बदलने की मांग.. जानें क्या कहा गडकरी ने

Vijay Sharma and Nitin Gadkari Meeting: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नितिन गडकरी से एनएच-30 को चार लेन और कवर्धा बायपास स्वीकृति मांगी।

Vijay Sharma and Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क मंत्री मिले डिप्टी CM विजय शर्मा.. इस 122 किलोमीटर लंबे सेक्शन को फोर-लेन में बदलने की मांग.. जानें क्या कहा गडकरी ने

Vijay Sharma and Nitin Gadkari Meeting || Image- Kabirdham DPR file

Modified Date: March 1, 2026 / 07:30 pm IST
Published Date: March 1, 2026 7:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एनएच-30 को 4-लेन बनाने की मांग
  • कवर्धा बायपास निर्माण का प्रस्ताव
  • गडकरी ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन

नागपुर: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज नागपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से महत्वपूर्ण मुलाकात की। (Vijay Sharma and Nitin Gadkari Meeting) इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के धवईपानी (चिल्फी) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक लगभग 122 किलोमीटर लंबे सेक्शन को 4-लेन में उन्नत करने तथा कवर्धा बायपास (4L+PS) के निर्माण की स्वीकृति का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Image

रोड डेवलमेंट पर हुई चर्चा, मिला आश्वासन

विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि हाल ही में एनएच-30 के जबलपुर से मंडला एवं चिल्फी तक लगभग 160 किलोमीटर लंबे सेक्शन को 4-लेन में विकसित करने की स्वीकृति दी गई है। वर्तमान में चिल्फी (धवईपानी) से कवर्धा तथा कवर्धा गुरूनाला से सिमगा तक का मार्ग 10 मीटर चौड़ाई की 2-लेन सड़क के रूप में निर्मित है।

उन्होंने बताया कि चिल्फी से रायपुर मार्ग पर व्यावसायिक एवं भारी वाहनों का अत्यधिक आवागमन होता है। जबलपुर-मंडला-चिल्फी सेक्शन के 4-लेन बनने के बाद आगे के 2-लेन हिस्से पर यातायात का दबाव और बढ़ने की संभावना है। (Vijay Sharma and Nitin Gadkari Meeting) ऐसे में लोक सुरक्षा और यातायात की सुगमता को ध्यान में रखते हुए धवईपानी (चिल्फी) से सिमगा (रायपुर) तक पूरे सेक्शन को 4-लेन में उन्नत करना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

Image

इन्हें भी पढ़ें:-

यह भी देखें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown