Paper Bag Day 2023: क्यों मनाया जाता है पेपर बैग दिवस, जानें क्या है इसका इतिहास

Paper Bag Day 2023: क्यों मनाया जाता है पेपर बैग दिवस, जानें क्या है इसका इतिहास

Paper Bag Day 2023: क्यों मनाया जाता है पेपर बैग दिवस, जानें क्या है इसका इतिहास
Modified Date: July 12, 2023 / 10:53 am IST
Published Date: July 12, 2023 10:53 am IST

Paper Bag Day 2023 कुछ साल पहले तक किराने की दुकानों से लेकर रिटेल कारोबारी तक हर जगह प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन अब लोगों के प्रति काफी जागरूकता बढ़ी है। पूरी दुनिया में हर साल पेपर बैग डे 12 जुलाई को मनाया जाता है। आज के समय में लोग प्लास्टिक का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं। यह पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है। इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद पेपर बैग को बढ़ावा देना है। ताकि प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कम किया जा सके।

Read More: आज विधानसभा का घेराव करेंगे पुजारी, कांग्रेस के मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ ने किया प्रदर्शन का समर्थन 

Paper Bag Day 2023 वैसे भी पिछले कई सालों से प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कई बड़े आंदोलन किए गए हैं। इससे काफी जागरूकता फैली है। प्लास्टिक बैग को नष्ट करने में कई साल लग जाते हैं। इससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी कम हो जाती है। इनता ही नही प्लास्टिक बैग से जानवरों को भारी नुकसान होता है।

Read More: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, मानसून सत्र में विपक्ष को जवाब देने बनेगी रणनीति

पेपर बैग की खूबियां

1. पेपर बैग्स100 फीसदी री-साइकिल किए जा सकते हैं।
2. पेपर बैग सिर्फ एक महीने में ही विघटित हो सकते हैं।
3. प्लास्टिक बैग बनाने की तुलना में पेपर बैग बनाने में कम ऊर्जा खपत होती है।
4. पेपर बैग पालतू या अन्य जानवरों के लिए उतने नुकसानदायक नहीं है, जितने कि प्लास्टिक बैग हैं।
5. पेपर बैग का इस्तेमाल खाद बनाने के लिए भी किया जा सकता है।
6. पेपर बैग के उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सकता है।
7. औसतन पेपर बैग के रेशों का यूरोप में 3.6 बार और दुनिया के बाकी हिस्सों में 2.4 बार पुन: उपयोग किया जाता है।
8. पेपर बैग का उपयोग फलों को पकाने, खिड़कियां साफ करने सहित कई कार्यों के लिए किया जा सकता है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।