Pulses and sugar at government prices: मिलेगा 100 रुपये किलो में दाल और 30 रुपये में शक्कर.. भाजपा सरकार ने लिया जनता को राहत देने का फैसला..

असम सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले NFSA राशन कार्डधारकों के लिए रियायती दाल और चीनी की कीमत तय की है। लाभार्थियों को मसूर दाल और चीनी मिलाकर कुल 100 रुपये में मिलेंगे। इसके अलावा अरुणोदय योजना की अक्टूबर सहायता ₹1,250 से बढ़ाकर ₹1,500 की गई है और ATCL चाय बागान कर्मचारियों को 20 प्रतिशत पूजा बोनस देने का फैसला हुआ है।

Pulses and sugar at government prices: मिलेगा 100 रुपये किलो में दाल और 30 रुपये में शक्कर.. भाजपा सरकार ने लिया जनता को राहत देने का फैसला..

Pulses and sugar at government-fixed prices in Assam || image- file image

Modified Date: September 24, 2026 / 11:20 pm IST
Published Date: September 24, 2026 11:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मसूर दाल और चीनी मिलेंगे ₹100 में
  • NFSA राशन कार्डधारकों को मिलेगा लाभ
  • अरुणोदय राशि बढ़कर ₹1,500 हुई

Pulses and sugar at government-fixed prices: गुवाहाटी: मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की अगुवाई में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है। बैठक के बाद मीडिया से हुई चर्चा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “कैबिनेट ने दुर्गा पूजा के मौके पर तोहफ़े के तौर पर, ‘अरुनोदय’ योजना के लाभार्थियों को अक्टूबर महीने के लिए रेगुलर 1250 रुपये की ग्रांट के बजाय 1500 रुपये देने का फ़ैसला किया है।”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

20% बोनस देने मंज़ूरी

उन्होंने यह भी कहा, “राज्य कैबिनेट ने आज असम टी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ATCL) के चाय बागानों के योग्य मज़दूरों और कर्मचारियों को 20% बोनस देने को मंज़ूरी दी है। कैबिनेट ने पूजा की छुट्टियों के तौर पर पहले से तय चार दिनों के अलावा, 17 अक्टूबर, 2026 को भी दुर्गा पूजा की छुट्टी देने का फ़ैसला किया है।”

सस्ते कीमत पर दाल और शक्कर

Pulses and sugar at government-fixed prices: सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के लाभार्थियों को अक्टूबर महीने के लिए 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से रियायती चीनी उपलब्ध कराने का फैसला किया। शर्मा ने कहा कि इससे लाभार्थियों को आगामी महीने में 100 रुपये में मसूर दाल और चीनी दोनों मिल सकेंगी।

“असम मुस्लिम विवाह पंजीकरण (अनिवार्य) नियम, 2026” को मंजूरी

मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में शर्मा ने कहा, “राज्यभर में अनिवार्य पंजीकरण के लिए एक समान प्रक्रियागत ढांचा स्थापित करने के लिए “असम मुस्लिम विवाह पंजीकरण (अनिवार्य) नियम, 2026” को मंजूरी दे दी गई है।” उन्होंने बताया कि ये नियम असम अनिवार्य मुस्लिम विवाह एवं तलाक पंजीकरण अधिनियम, 2024 की धारा 25 के तहत बनाए गए हैं।

पंचायत स्तर के अधिकारी करेंगे विवाह पंजीकरण

Pulses and sugar at government-fixed prices: मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार के फैसले के तहत ‘काजियों’ को मुस्लिम विवाहों के पंजीकरण से रोक दिया गया था, लेकिन पंजीकरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का उल्लेख नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, “अब से मुस्लिम विवाहों का पंजीकरण ‘रजिस्ट्रार’ (पंजीयक) करेंगे। अगर आवेदनों की संख्या अधिक होती है तो कुछ पंचायत स्तर के अधिकारियों को विवाह पंजीकरण के लिए अधिकृत किया जा सकता है, ताकि लोगों को परेशानी न हो।”

सीएम शर्मा ने कहा कि कैबिनेट ने महिला एसएचजी सदस्यों को 31 मार्च, 2027 तक आधार नामांकन पूरा करने के लिए एक बार की छूट देने को भी मंजूरी दी है। उन्होंने कहा, “हमने पहले 16 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए नए आधार नामांकन को रोकने का फैसला किया था। लेकिन कुछ महिला एसएचजी को बैंक ऋण नहीं मिल पा रहा है क्योंकि सभी सदस्यों के पास आधार कार्ड नहीं हैं। उनकी सुविधा के लिए यह छूट दी गई है। हालांकि, इसके बाद कोई और विस्तार नहीं दिया जाएगा।”

राज्य सरकार 159.376 करोड़ रुपये का योगदान

Pulses and sugar at government-fixed prices: मंत्रिमंडल ने 796.88 करोड़ रुपये की लागत वाली असम टिकाऊ आर्द्रभूमि एवं एकीकृत मत्स्य रूपांतरण (स्विफ्ट) परियोजना के कार्यान्वयन को भी मंजूरी दी। परियोजना की कुल लागत में से एशियाई विकास बैंक (एडीबी) का ऋण 637.504 करोड़ रुपये होगा, जबकि राज्य सरकार 159.376 करोड़ रुपये का योगदान देगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

256 बीघा सरकारी जमीन को भी मंजूरी

सीएम ने कहा कि इसके माध्यम से मत्स्य कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। मंत्रिमंडल ने कामरूप जिले में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने के लिए उद्योग, वाणिज्य और सार्वजनिक उद्यम विभाग को हाजो के निज-गोंधमो में 504 बीघा जमीन देने को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल ने श्रीभूमि जिले के प्रतापगढ़ में कृषि महाविद्यालय की स्थापना के लिए 256 बीघा सरकारी जमीन आवंटित करने को भी मंजूरी दी।

इन्हें भी पढ़ें:

इंडोनेशिया के अभिराम सिंह यादव आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की समिति में

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर के किरदार की पहली तस्वीर सामने आई

नवितास सोलर की पांच साल में गुजरात, महाराष्ट्र में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा

फोनपे मर्चेंट नेटवर्क विस्तार के लिए 20,000 से अधिक बिक्री कर्मचारी नियुक्त करेगी

लक्ष्मी रतन शुक्ला को ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown