Raghav Chadha Reply AAP: “मैं घायल, इसलिए घातक हूँ”.. राघव चड्ढा ने सिलसिलेवार तरीके से दिए AAP के आरोपों के जवाब.. क्या पार्टी से कटेगा पत्ता?

Raghav Chadha Reply Aam Admi Party Leaders: राघव चड्ढा ने AAP के आरोपों पर दिया जवाब, बोले सभी आरोप झूठे, वीडियो जारी कर रखी अपनी बात।

Raghav Chadha Reply AAP: “मैं घायल, इसलिए घातक हूँ”.. राघव चड्ढा ने सिलसिलेवार तरीके से दिए AAP के आरोपों के जवाब.. क्या पार्टी से कटेगा पत्ता?

Raghav Chadha Reply Aam Admi Party Leaders || Image- Raghav Chadha (X)

Modified Date: April 4, 2026 / 02:44 pm IST
Published Date: April 4, 2026 2:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राघव चड्ढा ने आरोपों का दिया जवाब
  • बोले सभी आरोप पूरी तरह झूठे
  • वीडियो जारी कर रखा पक्ष

नई दिल्ली: राज्यसभा के उपनेता के पद से हटाए जाने और सदन में सवाल पूछने और बोलने पर रोक लगाए जाने के बाद सांसद राघव चड्ढा ने नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में रास सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के उन नेताओं को जवाब दिया है, जिन्होंने उन पर डर जाने और पीएम व भाजपा के खिलाफ सवाल नहीं करने जैसे गंभीर आरोप लगाए है। (Raghav Chadha Reply Aam Admi Party Leaders) राघव चड्ढा ने साफ़ किया है कि, यह सभी आरोप पूरी तरह से झूठे है ुर उनके खिलाफ एक स्क्रिप्टेड प्लान बनाया गया है।

तीन आरोपों पर पार्टी नेताओं को दिया जवाब

राघव चड्ढा ने कहा कि, उनपर विपक्ष के साथ सदन से बहिर्गमन नहीं करने के आरोप है जो कि पूरी तरह से झूठ है। उन्होंने हमेशा ही विपक्ष के साथ मिलकर सदन से वॉकआउट किया है। अगर पार्टी को विश्वास नही तो वह संसद के सीसीटीवी कैमरे की जाँच करा सकते है।

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लाये गए प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं करने के आरोपों पर कहा कि, सीईसी के खिलाफ लाये गए प्रस्ताव पर राज्यसभा में महज 50 हस्ताक्षर की आवश्यकता थी। आम आदमी के 10 सांसदों में करीब 6 से 7 सांसदों ने साइन नहीं किये थे। राघव ने दावा कि, उन्हें न ही औपचारिक और न ही अनौपचारिक तरीके से हस्ताक्षर के लिए पार्टी की तरफ से कहा गया था।

तीसरा आरोप कि, वह ज्वलंत मुद्दे पर सवाल नहीं पूछते के जवाब में राघव ने कहा कि, उन्होंने हमेशा से ही जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और रेलवे से जुड़े सवाल सदन में उठाये है। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी पर भी सरकार से सवाल पूछे है। पंजाब में प्रदूषण और पानी का मुद्दा भी उन्होंने सदन में उठाया था। ऐसे में पार्टी नेताओं के तीनों ही आरोप पूरी तरह से झूठे है। (Raghav Chadha Reply Aam Admi Party Leaders) राघव चड्ढा ने आखिर में कहा कि, जिन करदाताओं के पैसे से संसद चलती है, वह उन टैक्सपेयर्स के मुद्दे उठाने गए है। जो कुछ भी झूठे आरोप उनपर लगाए गए है, उन सभी झूठ को बेनकाब किया जाएगा।

भाजपा का केजरीवाल पर हमला, कहा ‘कपटीवाल’

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ हुई कार्रवाई को भाजपा भले ही पार्टी का आंतरिक मामला मानती हो लेकिन दूसरी तरफ पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल भगवा दल के नेताओं के निशाने पर है। भाजपा के नेता लगातार दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के मुखिया अरविन्द केजरीवाल पर हमला बोल रहे है।

“केजरीवाल पार्टी के शहंशाह है” : अजय आलोक, भाजपा

इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने अरविन्द केजरीवाल को निशाने पर लिया है। आलोक ने दावा किया कि, जब कपिल मिश्रा को पार्टी से हटाया गया तो राघव चड्ढा हंस रहे थे, कपिल मिश्रा को हटाया तब भी राघव चड्ढा हंस रहे थे। वही आज जब राघव चड्ढा को हटाया गया तो सब हंस रहे है। (Raghav Chadha Reply Aam Admi Party Leaders) अजय आलोक ने कहा कि, यह कोई पार्टी नहीं है। केजरीवाल शहंशाह है और जो भी शहंशाह के मर्जी के खिलाफ जाएगा वह पार्टी में रह नहीं सकता है।

गौरतलब हैं कि, आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर पार्टी की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। देश के ज्वलंत मुद्दे और भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुद्दे सदन में नहीं उठाने के आरोपों के साथ राज्यसभा के उपनेता के पद से हटा दिया गया था।

आप नेताओं ने लगाए राघव चड्ढा पर आरोप

इस फैसले का आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने समर्थन किया था। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मर्लेना, सौरभ भारद्वाज और सांसद संजय सिंह ने भी वीडियो जारी करते हुए राघव चड्ढा पर पंजाब से जुड़े सवाल नहीं करने और और अपना सॉफ्ट पीआर तैयार करने के आरोप लगाए थे।

हालांकि इन सबके बीच आप के ही एक अन्य सांसद नारायण दास गुप्ता ने राघव चड्ढा का समर्थन करते हुए कहा है कि, चड्ढा ने राज्यसभा में पंजाब से संबंधित मामलों के बजाय “आम आदमी के मुद्दों” को उठाया। उन्होंने कहा कि, चड्ढा शून्यकाल का सक्रिय रूप से उपयोग करके जनहित के मुद्दे उठाते थे, लेकिन ये मुद्दे पार्टी की प्राथमिकताओं के अनुरूप नहीं होते थे, खासकर जब पंजाब में अगले साल चुनाव होने वाले हैं।

सांसद ने समझाई शून्यकाल की अवधारणा

शून्यकाल की अवधारणा को समझाते हुए गुप्ता ने कहा कि यह किसी भी सदस्य को पार्टी की पूर्व स्वीकृति के बिना लगभग तीन मिनट तक कोई मुद्दा उठाने की अनुमति देता है। (Raghav Chadha Reply Aam Admi Party Leaders) उन्होंने कहा, “शून्यकाल किसी भी सदस्य को पार्टी की अनुमति के बिना लगभग तीन मिनट तक कोई मुद्दा उठाने की अनुमति देता है। वे बस अध्यक्ष से अनुरोध करते हैं, जो तब उन्हें समय देने या न देने का निर्णय लेते हैं।”

चड्ढा को उपनेता पद से हटाए जाने पर गुप्ता ने स्पष्ट किया कि ऐसे निर्णय पार्टी की आंतरिक प्रक्रियाओं का हिस्सा हैं और इनमें बदलाव हो सकता है। उन्होंने कहा, “उपनेता पद के संबंध में ऐसा कुछ नहीं होता। निर्णय पार्टी के भीतर ही लिए जाते हैं; यह क्रम बदलता रहता है। किसी भी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं है। हमने ऐसी कोई पार्टी नीति निर्धारित नहीं की है।” उन्होंने आगे कहा कि अध्यक्ष की अनुमति मिलने पर चड्ढा को सदन में बोलने की स्वतंत्रता बनी हुई है। गुप्ता ने कहा, “यदि वह बोलना चाहते हैं, तो वह अध्यक्ष से अनुरोध कर सकते हैं और आमतौर पर वह शून्यकाल में ही मुद्दे उठाते थे।”

राघव चड्ढा ने जारी किया था वीडियो

बता दें कि, राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी पर सीधा हमला करते हुए, AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि संसद में उनकी चुप्पी को हार नहीं समझा जाना चाहिए। शुक्रवार को X पर एक पोस्ट में, चड्ढा ने संसद में बोलने से रोके जाने के पीछे के कारणों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वे लगातार आम लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों को उठाते हैं और पूछा कि क्या ऐसा करना किसी प्रकार का अपराध है। “जब भी मुझे संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनहित के मुद्दे उठाता हूं। और शायद मैं ऐसे विषय भी उठाता हूं जो आमतौर पर संसद में नहीं उठाए जाते। (Raghav Chadha Reply Aam Admi Party Leaders) लेकिन क्या जनहित के मुद्दे उठाना अपराध है? क्या मैंने कोई अपराध किया है? क्या मैंने कोई गलती की है? क्या मैंने कुछ गलत किया है?”

सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा सचिवालय ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के जन विश्वास संशोधन विधेयक पर बोलने के अनुरोध को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि पार्टी ने उनके लिए समय आवंटित नहीं किया है। आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा सचिवालय को एक आधिकारिक पत्र भेजकर सूचित करने के बाद यह घटना सामने आई है कि अशोक कुमार मित्तल उच्च सदन में आम आदमी पार्टी के नए उपनेता होंगे। सदन में आम आदमी पार्टी के उपनेता के रूप में मित्तल ने राघव चड्ढा की जगह ली है। राघव चड्ढा अप्रैल 2022 से सांसद हैं। संसद में सार्वजनिक मुद्दों को उठाने के कारण वे कई बार सुर्खियों में रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

एप्स्टीन यौन अपराध: 7.25 करोड़ डॉलर के मुआवजा कोष को प्रारंभिक मंजूरी

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार

पाकिस्तान सरकार ने भारी जनाक्रोश के बाद पेट्रोल की कीमत में 80 रुपये प्रति लीटर की कटौती की

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख का जुर्माना

राज्यसभा ‘क्रॉस-वोटिंग’ मामला: समिति आलाकमान को सौंपेगी रिपोर्ट

मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और चालक पर हमला, एक व्यक्ति हिरासत में


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown