Rahul Gandhi Birtday Video: राहुल गाँधी को बना दिया भगवान परसुराम, हाथों में थमाया ‘संविधान’ की किताब, दुग्धाभिषेक भी.. कांग्रेस नेता के जन्मदिन पर समर्थकों का Video आप भी देखें

Rahul Gandhi Birtday Celebration Viral Video: राहुल गांधी के जन्मदिन पर वाराणसी में समर्थकों ने परशुराम स्वरूप कटआउट संग विशेष पूजा और रुद्राभिषेक किया।

Rahul Gandhi Birtday Video: राहुल गाँधी को बना दिया भगवान परसुराम, हाथों में थमाया ‘संविधान’ की किताब, दुग्धाभिषेक भी.. कांग्रेस नेता के जन्मदिन पर समर्थकों का Video आप भी देखें

Rahul Gandhi Birtday Celebration Viral Video || Image- PTI News File

Modified Date: June 19, 2026 / 03:00 pm IST
Published Date: June 19, 2026 3:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी का परशुराम स्वरूप कटआउट बना चर्चा का विषय।
  • गंगा के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रुद्राभिषेक।
  • 11 किलो लड्डू के केक से मनाया जन्मदिन।

वाराणसी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी आज शुक्रवार को अपना 56वां जन्मदिन मना रहें हैं। इस मौके पर वे अपनी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। (Rahul Gandhi Birtday Viral Video) यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

राहुल गांधी के जन्मदिन पर सियासी जगत की कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं भेजीं।

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के बाहर राहुल गांधी के जन्मदिन को लेकर विशेष पोस्टर लगाए गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनके जन्मदिन का जश्न मनाया। दिनभर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों का मुख्यालय में आना-जाना लगा रहा।

वाराणसी में गंगा के बीच किया गया विशेष अनुष्ठान

राहुल गांधी के जन्मदिन पर वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ता नावों के जरिए गंगा नदी के मध्य भाग तक पहुंचे और वहां विशेष पूजा-अर्चना की। (Rahul Gandhi Birtday Viral Video) इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का एक वाटरप्रूफ कटआउट भी साथ रखा, जिसमें उन्हें भगवान परशुराम के स्वरूप में दर्शाया गया था। कटआउट में राहुल गांधी के एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में भारतीय संविधान की प्रति दिखाई गई। इस पूरे अनुष्ठान का वीडियो सोशल मीडिया पर तीजी से वायरल हो रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ रुद्राभिषेक

गंगा नदी के बीच आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राजनीतिक सफलता की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना भी की। कार्यक्रम के दौरान 11 किलोग्राम के लड्डू से बना विशेष केक भी काटा गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन का उत्सव मनाया और राहुल गांधी के लंबे एवं सफल जीवन की कामना की।

इन्हें भी पढ़ें:

प्रसूताओं की मौत के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो: अशोक गहलोत

राम मंदिर की एसआईटी जांच ”दूध का दूध” और ”पानी का पानी” कर देगी : योगी आदित्यनाथ

अगरवाला और ईएफआई ने एशियाई खेलों की चयन प्रक्रिया को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाए

सरकारी कर्मचारियों के लिए योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होना जरूरी नहीं है: पश्चिम बंगाल सरकार

दलित युवक की कथित तौर पर हिरासत में हुयी मौत मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown