सान्या मल्होत्रा सनडांस फिल्म फेस्टिवल के लिए हुई रवाना

सान्या मल्होत्रा सनडांस फिल्म फेस्टिवल के लिए हुई रवाना

सान्या मल्होत्रा सनडांस फिल्म फेस्टिवल के लिए हुई रवाना
Modified Date: November 29, 2022 / 11:37 am IST
Published Date: January 25, 2019 8:08 am IST

मुंबई। हाल ही में ब्लॉकबस्टर एंटरटेनर “बधाई हो” के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाली अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा अब अपनी आगामी फिल्म ‘फ़ोटोग्राफ़’ को पेश करने के लिए प्रतिष्ठित सनडांस फिल्म फेस्टिवल में भाग लेंगी।

बता दें कि युवा अभिनेत्री इससे पहले दंगल, पटाखा और बधाई हो जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते दर्शकों को प्रभावित कर चुकी है। और अब रितेश बत्रा की आगामी निर्देशकीय फिल्म ‘फ़ोटोग्राफ़’ में अपने अनोखे अवतार को दिखाने की तैयारी में है।

 

बता दें कि सान्या मल्होत्रा इस फ़िल्म में एक इंट्रोवर्ड कॉलेज गर्ल की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी जो हमेशा पढ़ाई में अव्वल रहती है। इससे भी ज्यादा ख़ुशी की बात यह है कि अभिनेत्री 23 जनवरी से 2 फरवरी के बीच होने वाले प्रतिष्ठित सनडांस फिल्म फेस्टिवल के प्रीमियर के लिए यूटा के लिए रवाना हो चुकी है। वहां बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी “फ़ोटोग्राफ़” दिखाई जाएगी।

बता दें कि सान्या ने दंगल में पहलवान बबीता फोगट की भूमिका के साथ हर किसी का दिल जीत लिया था, तो वही दूसरी फिल्म में एक गाँव की लड़की के किरदार के लिए देशभर से सराहना प्राप्त हुई थी। अपनी पिछली फिल्म बधाई हो में, सान्या पहली बार एक शहरी लड़की की भूमिका में नज़र आई थी और इसी के साथ अभिनेत्री ने एक बार फिर अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित कर दिया था।फ़िल्म ‘फ़ोटोग्राफ़’ के साथ सान्या मल्होत्रा पहली बार रितेश बत्रा के साथ काम कर रही है और यह फ़िल्म अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई है।


लेखक के बारे में