School Closed in Uttarakhand: आज स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई, बंद रहेंगे सभी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान, तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

School Closed in Uttarakhand: आज स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई, बंद रहेंगे सभी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान, तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

School Closed in Uttarakhand: आज स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई, बंद रहेंगे सभी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान, तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

School Closed in Uttarakhand: आज स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई, बंद रहेंगे सभी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान, तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश /image: AI Generated

Modified Date: August 6, 2026 / 07:32 am IST
Published Date: August 6, 2026 7:32 am IST
HIGHLIGHTS
  • देहरादून, चमोली और बागेश्वर में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • कक्षा 1 से 12 तक के सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित
  • भारी बारिश और IMD अलर्ट के चलते जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

देहरादून। School Closed in Uttarakhand: देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। कई जगहों पर भारी बारिश से लोगों को हाल बेहाल हो चुका है, तो वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। अब इसका असर स्कूली बच्चों पर पड़ रही है। हालात को देखते हुए कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से स्कूलों और कॉलेजों को बंद किया जा रहा है। बात करें उत्तराखंड की तो यहां पिछले कई दिनों से बारिश से लोगों को हाल बेहाल हो चुका है। स्थिति को देखते हुए यहां कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

जनपद देहरादून में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल

भारी बारिश के चलते जनपद देहरादून में आज स्कूलों को बंद कर दिया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत गुरुवार 6 अगस्त को जनपद देहरादून में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

 

 

चमोली में भी अवकाश घोषित

वहीं भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड के चमोली में भी आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी ​स्कूलों में छु​ट्टी का ऐलान कर दिया है। चमोली जिलाधिकारी ने आदेश में कहा है कि देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल गुरुवार 6 अगस्त को जनपद चमोली में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

 

बागेश्वर में भी स्कूलों की छुट्टी घोषित

इसके अलावा बागेश्वर में भी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल गुरुवार 6 अगस्त को जनपद बागेश्वर में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.