LPG Gas Booking New Rules: 1 अक्टूबर से लागू हो रहा यह नया नियम, अगर सब्सिडी चाहिए तो इस तारीख तक ये काम करना है बेहद जरूरी

LPG Gas Booking New Rules: एक अक्टूबर से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही आधार सत्यापन पूरा कर लिया है उन्हें दोबारा कोई प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं होगी। बाकी ग्राहकों को बुकिंग जारी रखने के लिए समय रहते प्रमाणीकरण कराना होगा।

LPG Gas Booking New Rules: 1 अक्टूबर से लागू हो रहा यह नया नियम, अगर सब्सिडी चाहिए तो इस तारीख तक ये काम करना है बेहद जरूरी

(LPG Gas Booking New Rules/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: September 20, 2026 / 11:09 am IST
Published Date: September 20, 2026 11:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • 1 अक्टूबर 2026 से नया LPG नियम लागू होगा।
  • सब्सिडी वाली LPG के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा।
  • 27.43 करोड़ ग्राहकों का सत्यापन पहले ही पूरा।

बिजनेस: LPG Gas Booking New Rules: दरअसल, केंद्र सरकार ने सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर को लेकर नियम (LPG Gas Booking New Rules) में बदलाव किया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाली LPG रिफिल बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था का मकसद सब्सिडी का लाभ सही और पात्र परिवारों तक पहुंचाना है। साथ ही एलपीजी के गलत इस्तेमाल और फर्जी कनेक्शन पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है।

89.9 प्रतिशत ग्राहकों का सत्यापन पूरा

मंत्रालय के मुताबिक, 19 सितंबर तक देश के 27.43 करोड़ एक्टिव घरेलू LPG ग्राहकों ने बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा कर लिया है। यह कुल एक्टिव ग्राहकों का करीब 89.9 प्रतिशत है। जिन लोगों का सत्यापन पहले ही हो चुका है उन्हें अब कोई अतिरिक्त प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं होगी। जिन ग्राहकों ने अभी तक ऑथेंटिकेशन नहीं कराया है, उन्हें सब्सिडी वाली रिफिल बुक करने से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

तीन तरीकों से करा सकते हैं ऑथेंटिकेशन

LPG ग्राहक बायोमेट्रिक आधार सत्यापन (LPG Gas Booking New Rules) कई तरीकों से करा सकते हैं। डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मचारी की मदद से यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसके अलावा ग्राहक अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर जाकर भी ऑथेंटिकेशन करा सकते हैं। इंडेन ग्राहक IndianOil One, भारतगैस ग्राहक HelloBPCL और HP Gas ग्राहक HP Pay मोबाइल ऐप के जरिए भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

बिना ऑथेंटिकेशन के मिलेगी LPG

जिन ग्राहकों के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन संभव नहीं है या जो इसे नहीं कराना चाहते, उन्हें LPG सिलेंडर मिलना बंद नहीं होगा। लेकिन ऐसे ग्राहकों को सिलेंडर सब्सिडी वाली कीमत के बजाय लागू बाजार दर पर मिलेगा। ग्राहक OMC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, WhatsApp चैटबॉट या IVRS जैसे डिजिटल माध्यमों से अपनी पसंद दर्ज कर सकते हैं। स्थानीय उपलब्धता के आधार पर 5 या 10 किलोग्राम के सिलेंडर भी उपलब्ध हो सकते हैं।

कई बार बढ़ाई गई थी समय-सीमा

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अभियान अक्टूबर 2023 से चल रहा है। तेल कंपनियों ने ग्राहकों को प्रक्रिया पूरी करने के लिए SMS और WhatsApp संदेशों के जरिए जानकारी दी है। सरकार ने पहले 30 जून की समय-सीमा तय की थी, जिसे बाद में कई बार बढ़ाया गया। 14 सितंबर आखिरी विस्तारित तारीख थी। अब 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाली रिफिल की बुकिंग के लिए सत्यापन की शर्त लागू होगी।

सरकार का मकसद क्या है?

सरकार के अनुसार, इस कदम (LPG Gas Booking New Rules) से डुप्लीकेट और अपात्र LPG कनेक्शनों की पहचान करने तथा सब्सिडी वाले सिलेंडरों के कमर्शियल या इंडस्ट्रियल इस्तेमाल को रोकने में मदद मिलेगी। सरकार घरेलू LPG की कीमत को नियंत्रित रखने के लिए तेल कंपनियों को आर्थिक सहायता भी देती है। मंत्रालय के अनुसार, सितंबर 2026 में 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर अनुमानित छिपी सब्सिडी करीब 210 रुपये थी। सरकार ने ग्राहकों से 1 अक्टूबर से पहले ऑथेंटिकेशन पूरा करने की अपील की है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।