Free Land Scheme BJP GOVT: नागरिकों को फ्री में 1300 स्क्वायर फीट जमीन देगी भाजपा सरकार, दिवाली से पहले खुला सौगातों का पिटारा, जानिए क्या है ये खास योजना

Free Land Scheme BJP GOVT: नागरिकों को फ्री में 1300 स्क्वायर फीट जमीन देगी भाजपा सरकार, दिवाली से पहले खुला सौगातों का पिटारा, जानिए क्या है ये खास योजना

Free Land Scheme BJP GOVT: नागरिकों को फ्री में 1300 स्क्वायर फीट जमीन देगी भाजपा सरकार, दिवाली से पहले खुला सौगातों का पिटारा, जानिए क्या है ये खास योजना

Free Land Scheme BJP GOVT: नागरिकों को फ्री में 1300 स्कॉयर फीट जमीन देगी भाजपा सरकार, दिवाली से पहले खुला सौगातों का पिटारा, जानिए क्या है ये खास योजना /image: AI Generated

Modified Date: September 20, 2026 / 10:39 am IST
Published Date: September 20, 2026 9:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन
  • 3-3 डिसमिल वासभूमि देने की तैयारी
  • 20 नवंबर को मिलेगा भूमि का पर्चा

पटना। Free Land Scheme BJP GOVT: बिहार सरकार (CM Samrat Choudhary) दीवाली के पहले प्रदेश के लोगों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल, एनडीए वाली भाजपा सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस उपलक्ष्य में आने वाले 20 नवम्बर को राज्यभर के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को वासभूमि उपलब्ध कराएगी। इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जिलों को लक्ष्य तय कर निर्देश जारी कर दिया है।

जानिए किन्हें मिलेगा योजना का लाभ (Bihar Government Scheme)

आपको बता दें कि इस अभियान बसेरा (Bihar Free Land Scheme) के तहत SC, ST व पिछड़ा वर्ग के योग्य नागरिकों को तीन-तीन डिसमिल जमीन दिए जाएंगे। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 20 नवम्बर को विशेष अभियान के तहत ये बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इस योजना के तहत बीते 15 अगस्त को 30 हजार लाभार्थियों को तीन-तीन डिसमिल जमीन दिए गए थे। जिसके बाद बिहार में अब तक 93,916 नागरिकों को वासभूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है।

सुयोग्य परिवारों की सूची का परीक्षण जल्द के निर्देश  (Free Land Yojana Bihar)

Free Land Scheme BJP GOVT इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अभियान बसेरा -2 (Bihar Land Scheme) के तहत अब तक सर्वेक्षित व लंबित सुयोग्य परिवारों की सूची का परीक्षण जल्द पूर्ण करें। साथ ही नए लाभार्थियों की अभियान बसेरा पोर्टल से इंट्री की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। छह नवम्बर तक पूरी प्रक्रिया पूरा करने को कहा गया है। 20 नवम्बर को लाभुकों को भूमि का पर्चा दिया जाएगा।

ऑपरेशन दखल-देहानी चलाने का निर्देश

Free Land Scheme BJP GOVT विभाग ने बेदखली से जुड़े मामलों में ऑपरेशन भूमि दखल-देहानी के तहत पर्चाधारियों को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाने का निर्देश दिया है। विभाग के अनुसार, कई वासगीत पर्चाधारियों को पर्चा मिलने के बावजूद अब तक जमीन पर दखल नहीं मिल पाया है। जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही रही हैं। ऐसे मामलों में संबंधित जमीन की पहचान, रिकॉर्ड का सत्यापन प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा गया है। इसके साथ ही विभाग ने सभी जिलों से अंचलवार रिपोर्ट भी मांगी है, ताकि पर्चाधारी सरकार की ओर से मिली जमीन पर अपना मकान बना सकें।

अररिया-823, अरवल-205, औरंगाबाद-744, बांका-596, बेगूसराय-870, भागलपुर-889, भोजपुर-799, भोजपुर-799, बक्सर-499, दरभंगा-1153, पूर्वी चम्पारण- 1493, गया- 1285, गोपालगंज-750, जमुई-515, जहानाबाद-329, कैमूर-476, कटिहार-899, खगड़िया-488, किशनगंज-495, लखीसराय-293, मधेपुरा-586, मधुबनी-1314, मुंगेर-400, मुजफ्फरपुर-1405, नालंदा-842, नवादा-650, पटना-1709, पूर्णिया-745, रोहतास-866, सहरसा-556, पश्चिम चम्पारण-891, वैशाली-1023, सुपौल-653, सीवान-975, सीतामढ़ी-1002, शिवहर-192, शेखपुरा-186, सारण-1157 और समस्तीपुर-1247

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.