Bank Holiday 21 September 2026: सोमवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? 21 सितंबर की छुट्टी को लेकर RBI का बड़ा खुलासा, कहीं आपका बैंक जाना बेकार न हो जाए!
Bank Holiday 21 September 2026: कल सोमवार 21 सितंबर को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक ब्रांच जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टी जरूर चेक कर लें। अगर आपके शहर या राज्य में बैंक की छुट्टी है तो ब्रांच जाना बेकार हो सकता है।
(Bank Holiday 21 September 2026/ Image Credit: Screengrab)
- 21 सितंबर को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- असम में श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव पर अवकाश।
- केरल में श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर छुट्टी।
नई दिल्ली: Bank Holiday 21 September 2026: अगर आप सोमवार 21 सितंबर को बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम करने वाले हैं तो पहले अपने राज्य की बैंक छुट्टी लिस्ट जरूर चेक कर लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक 21 सितंबर को कुछ जगहों पर बैंक शाखाएं (Bank Holiday 21 September 2026) बंद रहेंगी। लेकिन बैंक की छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होगी। ऐसे में अलग-अलग राज्यों के ग्राहकों के लिए बैंक खुलने या बंद रहने की स्थिति अलग हो सकती है।
असम और केरल में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित
21 सितंबर को असम में श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और केरल में श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण बैंक शाखाएं (Bank Holiday 21 September 2026) बंद रहेंगी। इन राज्यों में सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक की शाखाओं में नियमित कामकाज नहीं होगा। इनमें SBI, PNB, Bank of Baroda, Canara Bank, Axis Bank, HDFC Bank और ICICI Bank जैसे बैंक शामिल हैं। लेकिन डिजिटल बैंकिंग, UPI और एटीएम जैसी सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेगी।
जानिए दोनों छुट्टियों की वजह
श्रीमंत शंकरदेव असम के प्रमुख संत, कवि और समाज सुधारक माने जाते हैं। उनका जन्म 1449 में हुआ था और उन्होंने भक्ति परंपरा के जरिए सामाजिक एकता का संदेश दिया। वहीं, श्री नारायण गुरु केरल के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और समाज सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। केरल में उनकी समाधि की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है।
इन राज्यों में बैंक खुले रहेंगे?
असम और केरल के अलावा अधिकतर राज्यों में 21 सितंबर को बैंक शाखाएं खुली रहेंगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और तेलंगाना समेत कई राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य रहेगा।
सितंबर में आगे कब-कब बैंक बंद रहेंगे?
सितंबर में बैंक छुट्टियों की बात करें तो 20 सितंबर को रविवार की छुट्टी है। 22 सितंबर को करमा पूजा के कारण रांची में बैंक बंद रहेंगे। 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन के कारण जम्मू और श्रीनगर में अवकाश रहेगा। 25 सितंबर को इंद्रजात्रा के चलते गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 26 सितंबर को चौथे शनिवार और 27 सितंबर को रविवार के कारण बैंक शाखाएं (Bank Holiday 21 September 2026) बंद रहेंगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- LPG Gas Booking New Rules: 1 अक्टूबर से लागू हो रहा यह नया नियम, अगर सब्सिडी चाहिए तो इस तारीख तक ये काम करना है बेहद जरूरी
- Contract Employees Permanent Order Notification: सभी संविदाकर्मियों को दिवाली की सौगात, एक साथ मिली जिंदगी भर की खुशियां, त्योहार से पहले जारी होगा नियमितीकरण का आदेश
- Brijesh Ganjhu Encounter: एनकाउंटर में ढेर हुआ मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर बृजेश गंझू , 30 लाख रुपये का था इनाम

Facebook


