शकीला का पोस्टर हुआ रिलीज,रिचा दिखी हॉट लुक में

शकीला का पोस्टर हुआ रिलीज,रिचा दिखी हॉट लुक में

शकीला का पोस्टर हुआ रिलीज,रिचा दिखी हॉट लुक में
Modified Date: November 29, 2022 / 01:00 pm IST
Published Date: January 2, 2019 7:11 am IST

मुंबई। साउथ की एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस के जीवन पर बन रही फिल्म शकीला बायोपिक इस साल की सबसे अधिक चर्चित फिल्म है। जिसका जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।इस फिल्म के द्वारा शकीला के जीवन की उन घटनाओं को दिखाया जायेगा जो वह ऑफ स्क्रीन रहते हुए जी रही थी। बता दें कि इस फिल्म को इंद्रजीत लंकेश डायरेक्ट कर रहे हैं, और यह फिल्म एक ऐसी एक्ट्रेस की स्क्रीन इमेज से परे वास्तविक जीवन को दर्शाएगी जिन्होंने 90 के दशक के अंत में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मानदंडों को चुनौती दी थी।

बता दें कि इस फिल्म के निर्माताओं ने सबसे पहले नवंबर में फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था तब से दर्शकों में इस फिल्म के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। जिसमें लीड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा सिर्फ गोल्ड ज्वेलरी से बने आउटफिट में नजर आ रही हैं। अब नए साल की शुरुआत में फिल्म मेकर्स ने रिचा चड्ढा के साथ एक मजेदार और बेहद अनोखा पोस्टर जारी किया है, जिसमें शराब के ग्लास में डूबी शकीला सभी को बधाई दे रही हैं जिसमें लिखा है “इस साल का जाम, शकीला के नाम”। यह पोस्टर 90 के दशक के अंतिम दौर की याद दिलाती है, जब इस तरह की अनोखी कल्पनाएं फिल्म के पोस्टर का हिस्सा हुआ करती थी।


लेखक के बारे में