Sunbeam School Video : प्रिंसिपल ने पेरेंट्स पर इस बात के लिए बनाया दबाव! नहीं मानें तो देने लगी नाम काटने की धमकी, वीडियो वायरल होने के बाद दी ये सफाई

Ads

Sunbeam School Video : प्रिंसिपल ने पेरेंट्स पर इस बात के लिए बनाया दबाव! नहीं मानें तो देने लगी नाम काटने की धमकी, वीडियो वायरल होने के बाद दी ये सफाई

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 06:56 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 06:56 PM IST

Sunbeam School Video /Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS

उत्तर प्रदेश। Sunbeam School Video : UP के हरदोई में स्थित सनबीम स्कूल का एक वीडियो सशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, प्रिंसिपल ने बाहर से किताबें खरीदने पर बच्चे का नाम काटने की धमकी दी थी और माता-पिता के साथ अभद्रता की थी। छात्र की मां नीलम वर्मा ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने बाहर से किताबें खरीदने पर उन्हें सार्वजनिक रूप से फटकारा लगाया। प्रिंसिपल ममता मिश्रा ने न केवल आपत्ति जताई, बल्कि स्कूल से बच्चे का नाम काटने की भी चेतावनी भी दी।

 

 

 

 

वहीं अब इस मामले में प्रिंसिपल का पक्ष सामने आया है। प्रिंसिपल ममता मिश्रा ने वीडियो (Sunbeam School Video) जारी कर सफाई दी है, उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगातार फीस कम करने का दबाव बना रहे थे। एडमिशन फीस काफी कम कराई। बहुत छोटा अमाउंट दिया गया जिसका मेरे पास प्रूफ है। इसके बावजूद भी मुझे लगातार तंग किया जा रहा था।

उनका कहना है कि अभिभावक फीस कम करने का दबाव बना रहे थे और स्कूल के कार्यों में बाधा डाल रहे थे (Sunbeam School Video)। प्रिंसिपल ने कहा कि तीन घंटे तक समय खराब होने के कारण वह नाराज हो गई थीं, उनका इरादा किसी को ठेस पहुँचाना नहीं था। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अभिभावक ने उनसे माफी मांग ली थी।