EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0: अब EPFO ऑफिस का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, आपकी समस्या सुलझाने खुद चलकर पहुंचेंगे अधिकारी! मिलेगा समाधान

Ads

EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0: अब EPFO ऑफिस का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, आपकी समस्या सुलझाने खुद चलकर पहुंचेंगे अधिकारी! मिलेगा समाधान

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 09:46 AM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 09:46 AM IST

EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0: अब EPFO ऑफिस का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, आपकी समस्या सुलझाने खुद चलकर पहुंचेंगे अधिकारी! मिलेगा समाधान / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • EPFO “निधि आपके निकट 2.0” के तहत हर जिले में लगाएगा शिविर
  • PF क्लेम, UAN एक्टिवेशन, KYC अपडेट और पेंशन समस्याओं का समाधान
  • अब बार-बार दफ्तर के चक्कर नहीं, मौके पर ही होगा निपटारा

रायपुर: EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा सदस्य सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से “निधि आपके निकट 2.0” कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में विशेष समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों, पेंशनधारकों और नियोक्ताओं को जिला स्तर पर ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें क्षेत्रीय कार्यालय तक बार-बार आने की आवश्यकता न पड़े। ईपीएफओ द्वारा आयोजित इन शिविरों में पीएफ दावा (Claim) संबंधी समस्याएं, यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) सक्रियण, केवाईसी अपडेट, बैंक खाते की जानकारी सुधार, पेंशन से जुड़े प्रकरण, डिजिटल सेवाओं का उपयोग तथा शिकायत निवारण से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

हर जिले में लगेगी शिविर

EPFO Nidhi Aapke Nikat 2.0 शिविरों में उपस्थित अधिकारी मौके पर शिकायतों का पंजीकरण कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद समाधान प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जिला नोडल अधिकारियों की निगरानी में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाना तथा लाभार्थियों को उनके अधिकारों एवं ऑनलाइन प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना है। ईपीएफओ का मानना है कि जिला स्तर पर आयोजित ऐसे कार्यक्रमों से सदस्यों की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा और सेवाओं की पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

मिलेगा हर समस्या का समाधान

“निधि आपके निकट 2.0” अभियान के माध्यम से ईपीएफओ सदस्य-केंद्रित प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। इस पहल से कर्मचारियों और पेंशनधारकों को स्थानीय स्तर पर सहायता मिलने के साथ-साथ लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे में भी मदद मिलेगी। शिविरों में लाभार्थियों को ईपीएफओ की ऑनलाइन सेवाओं, पोर्टल उपयोग और डिजिटल सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी, जिससे वे भविष्य में स्वयं भी सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।

कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत

ईपीएफओ ने सभी संबंधित कर्मचारियों, नियोक्ताओं और पेंशनधारकों से अपील की है कि वे अपने जिले में आयोजित शिविरों में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए सदस्य संबंधित जिला नोडल अधिकारी अथवा ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

‘निधि आपके निकट 2.0’ कार्यक्रम क्या है?

यह EPFO का एक विशेष अभियान है, जिसके तहत जिला स्तर पर शिविर लगाकर कर्मचारियों, पेंशनधारकों और नियोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाता है।

इस शिविर में किन समस्याओं का समाधान मिलेगा?

PF क्लेम, UAN एक्टिवेशन, KYC अपडेट, बैंक डिटेल सुधार, पेंशन से जुड़े मामलों और शिकायत निवारण जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

क्या इसके लिए EPFO कार्यालय जाना जरूरी है?

नहीं, इन शिविरों के जरिए जिला स्तर पर ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

शिविरों का मुख्य उद्देश्य क्या है?

सेवाओं को आसान, पारदर्शी और आम लोगों तक सुलभ बनाना, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय न जाना पड़े।

लाभार्थी इस कार्यक्रम का लाभ कैसे ले सकते हैं?

अपने जिले में आयोजित शिविर में जाकर या जिला नोडल अधिकारी/EPFO रायपुर कार्यालय से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।