Charminar Express Coach Fire News/Image Credit: IBC24.in
Charminar Express Coach Fire News: हैदराबाद: तेलंगाना के अलेर रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, अलेर रेलवे स्टेशन के पास चारमीनार एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक आग लग गई। ट्रेन जब स्टेशन में दाखिल हो रही थी तब यात्रियों ने कोच से निकलता हुआ धुंआ देखा और चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए ट्रेन से बाहर कूदने लगे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले ट्रेन के S5 डिब्बे में लगी थी। जैसे ही रेलवे कर्मचारियों ने धुआं उठते देखा, तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को अलेर स्टेशन के पास रोक दिया गया।
गनीमत यह रही कि आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतरने में कामयाब रहे। घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।
ट्रेन के कोच में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। (Charminar Express Coach Fire News) घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस हादसे की वजह से इस रूट पर रेल यातायात अस्थायी रूप से बाधित हो गया है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच और तकनीकी क्लीयरेंस के बाद ही ट्रेनों का आवागमन दोबारा शुरू किया जाएगा।
Charminar Express Coach Fire News: वहीं रेलवे प्रशासन इस घटना की जांच में जुट गई है। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, (Charminar Express Coach Fire News) लेकिन रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का प्राथमिक अनुमान है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ हो सकता है। रेलवे विभाग ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी विचार किया जा रहा है।
इन्हे भी पढ़ें:-