Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma: ‘मुझे उन टीमों की चिंता है जो उसका सामना करने वाली है’, अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान

Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma: कप्तान सूर्या ने कहा कि, "मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा को लेकर चिंतित हैं।

Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma: ‘मुझे उन टीमों की चिंता है जो उसका सामना करने वाली है’, अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान

Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma/Image Credit: BCCI X Handle

Modified Date: February 21, 2026 / 07:31 pm IST
Published Date: February 21, 2026 7:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा मुकाबला।
  • मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर दिया बड़ा बयान।
  • सूर्यकुमार यादव को भरोसा है कि यह बल्लेबाज कहर बरपाएगा।

Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma: नई दिल्ली: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है और सुपर 8 में भी जगह बना ली है। इन्ही सब के बीच एक चीज है जिसने कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की चिंता बढ़ाई हुई है। दरअसल, अहम बात कर रहे हैं भारत के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के फॉर्म की। (Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma) अभिषेक शर्मा पिछली तीन पारियों में बिना खाता खोले आउट हुए हैं। ऐसे में सबके मन में सवाल है कि, क्या रविवार को साऊथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच की प्लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा को जगह मिलेगी या नहीं?

मुझे उन टीमों की चिंता है: सूर्यकुमार यादव

अब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इन सवालों का जवाब दिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के सुपर-8 मुकाबले की पूर्व संध्या पर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर बड़ी बात कही है। कप्तान सूर्यकुमार यादव को भरोसा है कि यह बल्लेबाज कहर बरपाएगा। (Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma) मीडिया से बात करते हुए कप्तान सूर्या ने कहा कि, “मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक शर्मा को लेकर चिंतित हैं। मुझे उन टीमों की ज्यादा चिंता है जो आगे चलकर उनका सामना करेंगी। उन्होंने पिछले साल सब कुछ किया, अब समय आ गया है कि हम भी उन्हें इसका फल दें।”

संजू को लेकर सूर्या ने कही बड़ी बात

Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma:  इसके बाद जब भारतीय टीम के कप्तान से संजू सैमसन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि,”सब कुछ ठीक चल रहा है। टीम से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन विकेट थोड़े अलग हैं। (Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma)  हमें हर बार 250 रन बनाने की जरूरत नहीं है। हम आगे आने वाली पिच की चुनौतियों का सामना करेंगे।”

ऐसी है दोनों टीमें

भारत: सुयकुमार यादव (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।

Suryakumar Yadav on Abhishek Sharma:  दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसन, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.