Kutch Scrap Yard Blast News: प्रदेश के इस जिले में स्क्रैप यार्ड में हुआ धमाका, इलाके में मची अफरा-तफरी, दो सगे भाइयों समेत एक ही परिवार के इतने लोगों की हुई मौत

Kutch Scrap Yard Blast News: गुजरात के कच्छ जिले के नखत्राणा में कबाड़ गोदाम में अचानक जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

Kutch Scrap Yard Blast News: प्रदेश के इस जिले में स्क्रैप यार्ड में हुआ धमाका, इलाके में मची अफरा-तफरी, दो सगे भाइयों समेत एक ही परिवार के इतने लोगों की हुई मौत

Kutch Scrap Yard Blast News/Image Credit: X Handle

Modified Date: August 22, 2026 / 07:42 pm IST
Published Date: August 22, 2026 7:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गुजरात के कच्छ जिले के नखत्राणा में कबाड़ गोदाम में अचानक जोरदार धमाका हुआ।
  • इस हादसे में दो बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है।
  • धमाके में मरने वालों में दो सगे भाई और उनके दो बच्चे शामिल है।

Kutch Scrap Yard Blast News: अहमदाबाद: गुजरात के कच्छ जिले के नखत्राणा में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ हैं। यहां एक कबाड़ गोदाम में अचानक जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। धमाके में मरने वालों में दो सगे भाई और उनके दो बच्चे शामिल है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ धमाका?

मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा संत कृपा होटल के पीछे बने एक स्क्रैप यार्ड में हुआ। जानकारी के मुताबिक, दो भाई अपने पिकअप से कबाड़ उतार रहे थे। इसी दौरान ट्रक के डीजल टैंक में अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। हादसे के समय दोनों भाइयों के बच्चे भी पास में खड़े थे। (Kutch Scrap Yard Blast News) अचानक हुए विस्फोट की चपेट में चारों लोग आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की पूरे मामले की जांच

Kutch Scrap Yard Blast News: हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। घटना के बाद स्क्रैप यार्ड में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसे की जानकारी मिलते ही नखत्राणा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही SOG और LCB की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण शुरू कर दिया है। धमाका किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मिनी ट्रक के डीजल टैंक में विस्फोट कैसे हुआ।मौके से जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं। हादसे के कारणों की जांच पूरी होने के बाद ही धमाके की सही वजह सामने आ सकेगी।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से छाया मातम

इस हादसे में एक परिवार के दो भाइयों की एक साथ मौत हो गई। उनके साथ उनके दो बच्चों की भी जान चली गई। (Kutch Scrap Yard Blast News) हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। पश्चिम कच्छ के SP ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। घटना की जानकारी ली जा रही है। फिलहाल पुलिस का मुख्य फोकस धमाके की वजह पता करने और पूरे घटनाक्रम की जांच पर है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.