UP Lok Sabha Chunav Result 2024 : अमेठी में हुआ खेला, 50 हजार वोटों से पीछे हुई स्मृति ईरानी

UP Lok Sabha Chunav Result 2024 : यूपी की सबसे ज्यादा हॉट सीटों में एक अमेठी लोकसभा सीट में बड़ा उलटफेर होता हुआ दिख रहा है

UP Lok Sabha Chunav Result 2024 : अमेठी में हुआ खेला, 50 हजार वोटों से पीछे हुई स्मृति ईरानी

UP Lok Sabha Chunav Result 2024

Modified Date: June 4, 2024 / 02:22 pm IST
Published Date: June 4, 2024 12:38 pm IST

अमेठी: UP Lok Sabha Chunav Result 2024 : पूरे देश में हुए लोकसभा चुनाव का परिणाम आज जारी हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के अंतर्गत देश भर में हुए सात चरणों के डाले गए वोटों की आज गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए सभी केंद्रों में आवश्यक तैयारी पूरी कर ली थी। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच आज 8,360 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। सुबह 8:00 बजे से मतों की गिनती शुरू गई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई और पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होने के आधे घंटे बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में दर्ज मतों की भी गिनती शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश की सभी सीटों में रुझान आना भी शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें : Delhi Lok Sabha Election Result 2024: केजरीवाल का कुनबा बड़ी हार की तरफ?.. शुरुआत से अबतक सभी 7 सीटों पर BJP आगे..

अमेठी में हुआ खेला

UP Lok Sabha Chunav Result 2024 : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव् में भाजपा को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में कांग्रेस ने 43 सीटों पर बढ़त बनाई है और भाजपा ने 36 सीटों पर बढ़त बनाई है। इतना ही नहीं यूपी में 1 लोकसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने बढ़त बनाई है। लेकिन यूपी की सबसे ज्यादा हॉट सीटों में एक अमेठी लोकसभा सीट में बड़ा उलटफेर होता हुआ दिख रहा है। अमेठी से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 50 हजार वोटों से पीछे चल रही है।

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election Result: रुझान अब नतीजों में हो रहा तब्दील, मेघालय की तुरा सीट से Saleng A. Sangma जीते चुनाव… 

इस बार देश में 64.2 करोड़ मतदाताओं ने किया मतदान

UP Lok Sabha Chunav Result 2024 : आठरहवीं लोकसभा के चुनाव में कुल 543 निर्वाचन क्षेत्रों में 64.2 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया गया जिनमें 31.2 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल थी। सूरत की लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। एग्जिट पोल के अनुमान को मानें तो NDA सरकार बना सकती है। लेकिन अब देखना ये है कि क्या पीएम मोदी तीसरी बार जीतकर रिकॉर्ड बना पाएंगे या फिर BJP 2.0 का सफर यहीं थम जाएगा।

यह भी पढ़ें : Raipur lok sabha Election Results: रायपुर लोकसभा में बृजमोहन अग्रवाल का दबदबा, चौथे राउंड के गिनती में एक लाख से अधिक वोटों से आगे 

2019 में बीजेपी को मिली थी बंपर जीत

UP Lok Sabha Chunav Result 2024 : बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को बंपर जीत मिली थी। भाजपा के खाते में 303 और उनके गठबंधन एनडीए को 351 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट गई थी। वहीं यूपीए को 90 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य के खाते में 102 सीटें गई थीं। भाजपा की इस बंपर जीत को मोदी लहर नाम दिया गया था।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.