UP One Day Governance Centre: सर्टिफिकेट के लिए अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, वन डे गवर्नेंस सेंटर में ही हो जाएंगे सभी काम, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

UP One Day Governance Centre: योगी सरकार ने सर्टिफिकेट बनवाने में संकट खत्म करने के लिए सभी नगर निगम में वन डे गवर्नेंस सेंटर चालू करने का फैसला किया है।

UP One Day Governance Centre: सर्टिफिकेट के लिए अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, वन डे गवर्नेंस सेंटर में ही हो जाएंगे सभी काम, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

UP One Day Governance Centre/Image Credit: CM Yogi X Handle

Modified Date: May 26, 2026 / 04:31 pm IST
Published Date: May 26, 2026 4:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जनता को दिया बड़ा तोहफा।
  • प्रदेश के सभी नगर निगम में वन डे गवर्नेंस सेंटर चालू होगा।
  • अब एक दिन में बनेंगे जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र।

UP One Day Governance Centre: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की जनता को एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार की तरफ से दिए गए इस तोहफे के बाद अब जनता को जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने या घर-जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। दरअसल, योगी सरकार ने फैसला किया है कि, सर्टिफिकेट बनवाने में संकट खत्म करने के लिए प्रदेश के सभी नगर निगम में वन डे गवर्नेंस सेंटर चालू किया जाएगा। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को इस पहल का ऐलान किया। सरकार इन वन डे गवर्नेंस सेंटर पर आम लोगों के कई जरूरी काम एक ही दिन में निपटाने की योजना बना रही है, जिसमें प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं को रखा जाएगा।

इन तीन जिलों में भी शुरू होगी व्यवस्था

UP One Day Governance Centre:  लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री एके शर्मा ने कहा कि, सरकार नगर निकायों की सेवाओं को तेज, पारदर्शी और नागरिकों के अनुकूल बनाने पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में भी इस व्यवस्था को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। लखनऊ में सेंटर बन गया है। (UP One Day Governance Centre) यह कार्यक्रम लखनऊ महापौर के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आयोजित किया गया था। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं, जन सुविधाओं और शहरी विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।

उत्तर प्रदेश में लागू होगा गुजरात मॉडल

UP One Day Governance Centre:  मंत्री एके शर्मा ने अपने बयान में आगे कहा कि, सरकार का उद्देश्य लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत देना है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद नगर निगमों में नागरिक सेवाओं का निस्तारण पहले से अधिक तेजी से हो सकेगा। मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वन डे गर्वनेंस सिस्टम शुरू किया था। हम लोगों ने उस पर काम किया था। (UP One Day Governance Centre) वही मॉडल यहां लाना चाहते हैं। अभी लखनऊ के साथ प्रयागराज, वाराणसी में इस पर काम हो रहा है। हम चाहते हैं कि वही मॉडल पूरे यूपी में लागू हो जाए। किसी भी नागरिक को दो दिन, चार दिन, एक हफ्ते या महीने तक दौड़ना न पड़े। कोई आएगा तो उसे बैठाएंगे और आधे घंटे में प्रमाण पत्र दे देंगे। किसी का मामला बहुत पेचीदा होगा तो उसको कह देंगे कि वह लंच करके दो घंटे बाद आए। उसके आने पर हम उसी दिन उसका प्रमाण पत्र दे देंगे।

सीनियर सिटीजन को मिलेगी खास सुविधा

UP One Day Governance Centre:  मंत्री शर्मा ने आगे बताया कि, जो लोग ऑनलाइन सेवा का इस्तेमाल नहीं कर पाते, उनके लिए ये सुविधा बेहतर होगी। यह व्यवस्था लखनऊ नगर निगम ने खड़ी की है। आधुनिक सोच के साथ व्यवस्था शुरू हुई है। लखनऊ के सेंटर में सीनियर सिटिजन के बैठने की शानदार व्यवस्था है। चाय समेत हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। (UP One Day Governance Centre) उन्होंने कहा कि आज स्मार्ट सिटी बना रहे हैं तो वन डे गवर्ननेंस सिस्टम भी जरूरी है। मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा स्मार्ट सिटी के साथ ही वैश्विक सिटी बनाना है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.