Lok Sabha Election Result 2024 : ‘प्रधानमंत्री अपनी साख खो चुके हैं, उन्हें तुरंत देना चाहिए इस्तीफा’, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Lok Sabha Election Result 2024 : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, "... मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री ने बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं किया।

Lok Sabha Election Result 2024 : ‘प्रधानमंत्री अपनी साख खो चुके हैं, उन्हें तुरंत देना चाहिए इस्तीफा’, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Niti Aayog Meeting Update

Modified Date: June 4, 2024 / 06:39 pm IST
Published Date: June 4, 2024 6:39 pm IST

नई दिल्ली : Lok Sabha Election Result 2024 : पूरे देश में हुए लोकसभा चुनाव का परिणाम आज जारी हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के अंतर्गत देश भर में हुए सात चरणों के डाले गए वोटों की आज गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए सभी केंद्रों में आवश्यक तैयारी पूरी कर ली थी। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच आज 8,360 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। सुबह 8:00 बजे से मतों की गिनती शुरू की गई थी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई और पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होने के आधे घंटे बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में दर्ज मतों की भी गिनती शुरू कर दी गई थी और अब परिणाम आने शुरू हो चुके हैं। सामने आ रहे परिणामों में भाजपा बहुमत हासिल करने से दूर नजर आ रही है। साथ ही एनडीए की गाड़ी भी 300 के अंदर रुकती नजर आ रही है। लोकसभा चुनाव के सामने आ रहे परिणामों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया हैं।

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Results 2024: ‘जनता ने किसी दल को नहीं दिया बहुमत, ये जनादेश मोदी के खिलाफ..’ कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले खरगे 

मुझे खुशी है कि पीएम मोदी ने पार नहीं किया बहुमत का आंकड़ा

Lok Sabha Election Result 2024 :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर कहा कि, “… मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री ने बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं किया। प्रधानमंत्री अपनी साख खो चुके हैं, उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि उन्होंने कहा था कि इस बार 400 पार। मैने आपसे कहा था कि 200 पार भी होगा या नहीं पता नहीं। अब उन्हें TDP और नीतीश कुमार के पैर पकड़ने होंगे।”

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi Press Conference: राहुल गांधी किस सीट से इस्तीफा देंगे? प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सवाल पर दिया ये जवाब

इस बार देश में 64.2 करोड़ मतदाताओं ने किया मतदान

Lok Sabha Election Result 2024 :  आठरहवीं लोकसभा के चुनाव में कुल 543 निर्वाचन क्षेत्रों में 64.2 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया गया जिनमें 31.2 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल थी। सूरत की लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। एग्जिट पोल के अनुमान को मानें तो NDA सरकार बना सकती है। लेकिन अब देखना ये है कि क्या पीएम मोदी तीसरी बार जीतकर रिकॉर्ड बना पाएंगे या फिर BJP 2.0 का सफर यहीं थम जाएगा।

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi PC: JDU और TDP के साथ मिलकर बनाएंगे सरकार? राहुल गांधी ने कह दी बड़ी बात 

2019 में बीजेपी को मिली थी बंपर जीत

Lok Sabha Election Result 2024 :  बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को बंपर जीत मिली थी। भाजपा के खाते में 303 और उनके गठबंधन एनडीए को 351 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट गई थी। वहीं यूपीए को 90 सीटों पर जीत मिली थी। अन्य के खाते में 102 सीटें गई थीं। भाजपा की इस बंपर जीत को मोदी लहर नाम दिया गया था।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.