टिकैत ने नहीं दी थी धमकी.. किया था आगाह

Tikait did not threaten.. had warned

टिकैत ने नहीं दी थी धमकी.. किया था आगाह
Modified Date: November 29, 2022 / 06:09 pm IST
Published Date: October 5, 2021 12:32 pm IST

Tikait did not threaten.. had warned
रायपुर, छत्तीसगढ़। किसान नेता राकेश टिकैत के मीडिया को धमकी देने वाले बयान पर भारतीय किसान यूनियन की सफाई सामने आई है। टिकैत के बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया गया है।

पढ़ें- दुर्गम क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए कोरोना वैक्सीन सप्लाई की शुरुआत, 15 मिनट में 15 किमी की दूरी तय

दरअसल बीते दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे राकेश टिकैत ने बयान दिया था कि, ‘अगला टारगेट मीडिया हाउस का है.. आपको बचना है तो साथ दे दें, नहीं तो आप भी गए”

पढ़ें- डॉक्टर हैरान, बच्चे का 22 लीटर खून पी गए पेट के कीड़े, शरीर में हो रही थी खून की कमी..

भारतीय किसान यूनियन ने स्पष्ट किया है कि.. राकेश टिकैत के कहने का मकसद.. ‘सरकार का अगला टारगेट मीडिया हाउस है, न कि मीडिया को धमकी।’

पढ़ें- लोगों को गाड़ी से रौंदने का वीडियो अब हो रहा वायरल, प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया में किया शेयर, 8 की गई है जान 

बता दें छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान टिकैत ने केंद्र सरकार पर कृषि मंडियों को बेचने के साथ कई आरोप लगाए थे। इस दौरान उन्होंने ये बयान दिया था। साथ ही मीडिया को आगाह किया था कि हमारा साथ दो, नहीं तो आप भी केंद्र के कोप का भाजन बन सकते हैं।

 


लेखक के बारे में