Today Live Breaking News and Updates 23 September 2026: भाजपा ने 36 राज्यों में किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभार
Today Live Breaking News and Updates 23 September 2026: भाजपा ने 36 राज्यों में किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभार
Today Live Breaking News and Updates 23 September 2026
Today Live Breaking News and Updates 23 September 2026 नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने देश के 36 राज्यों के लिए प्रदेश प्रभारियों के नाम का ऐलान किया है। इस घोषणा के तहत छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री और महिला नेत्री स्मृति ईरानी को सौंपी गई है। उन्हें छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सिद्धार्थ शम्भु को सह-प्रभारी की कमान सौंपी गई है। स्मृति को हरियाणा की भी जिम्मेदारी दी गई है। देखें पूरी लिस्ट




बीजेपी के प्रदेश प्रभारियों का ऐलान! स्मृति ईरानी को मिली छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी#BJP #StateIncharge #SmritiIrani #Chhattisgarh @smritiirani @BJP4CGState @BJP4India https://t.co/8s7A74f5gV
— IBC24 News (@IBC24News) September 23, 2026
चंडीगढ़: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 4 लाख कर्मचारियों और 3.5 लाख पेंशनर्स को बड़ा फायदा होगा। (Govt Employees DA Hike) सरकार के इस फैसले से करीब 250 करोड़ रुपये का लाभ मिलने की बात कही गई है। डीए बढ़ोतरी के बाद पिछले करीब एक महीने से चल रहा कर्मचारियों का आंदोलन भी खत्म हो गया है। सितंबर का वेतन उन्हें 1 अक्टूबर को मिलने वाला है। जिसके बाद DA 50% हो जाएगा। इसका भुगतान चार-चार फीसदी के आधार पर दो किस्तों में किया जाएगा
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में हुए जहरीली शराब कांड में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मनीष लोधी पर 30 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। उसके साथ आशीष साहू नाम के एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह पूरी घटना मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया सेसई रोड घाटी पर हुई, जहां पुलिस और आरोपियों के बीच सीधी मुठभेड़ हुई।

Facebook


