CG MLA Tuleshwar Hira Singh Markam’s Mobile Hacked: छत्तीसगढ़ में विधायक का मोबाइल हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, MLA ने पार्टी पदाधिकारियों को किया सतर्क

CG MLA Tuleshwar Hira Singh Markam's Mobile Hacked: छत्तीसगढ़ में विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम का मोबाइल हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, MLA ने पार्टी पदाधिकारियों को किया सतर्क

CG MLA Tuleshwar Hira Singh Markam’s Mobile Hacked: छत्तीसगढ़ में विधायक का मोबाइल हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, MLA ने पार्टी पदाधिकारियों को किया सतर्क

तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम /image: IBC24 File

Modified Date: September 23, 2026 / 11:32 am IST
Published Date: September 23, 2026 11:07 am IST
HIGHLIGHTS
  • कोरबा विधायक का मोबाइल हैक
  • व्हाट्सऐप से मांगे 76 हजार रुपये
  • पुलिस ने शुरू की साइबर जांच

कोरबा। MLA Tuleshwar Hira Singh Markam’s Mobile Hacked in Korba: साइबर ठगी के मामलों से बचने के लिए पुलिस लगातार लोगों को सतर्क रहने की सलाह देती है। इसी बीच छत्तीसगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोरबा में साइबर ठगों (Chhattisgarh Cyber Fraud) ने विधायक को भी नहीं छोड़ा। शातिर ठगों ने कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम को निशाना बनाते हुए उनका मोबाइल हैक कर लिया। फिलहाल मोबाइल हैक होने के मामले की सूचना पुलिस साइबर अपराध से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

कैसे हैक हुआ विधायक का मोबाइल? (Korba MLA Mobile Hack)

विधायक के मुताबिक, मंगलवार को उनके पास पार्सल से संबंधित एक फोन कॉल आया था। बातचीत के बाद उनका मोबाइल नंबर हैक (Mobile Hacking) हो गया। इसके बाद उनके व्हाट्सऐप नंबर (WhatsApp Scam) से ही परिचितों और अन्य लोगों को 76 हजार रुपये भेजने के मैसेज किए जाने लगे। मोबाइल हैक होने की जानकारी विधायक ने पाली थाना प्रभारी को दी, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विधायक ने पार्टी के पदाधिकारियों किया अलर्ट

MLA Tuleshwar Hira Singh Markam’s Mobile Hacked  मामले की जानकारी मिलते ही विधायक मरकाम ने अपने शुभचिंतकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया है। उन्होंने साफ कहा है कि उनके नाम से पैसे मांगने वाला कोई मैसेज आए तो किसी भी तरह के झांसे में न आएं और बिना पुष्टि के कोई रकम ट्रांसफर न करें। विधायक ने लोगों से अपील की है कि इस तरह का कोई मैसेज मिलने पर संबंधित व्यक्ति से सीधे फोन पर संपर्क कर पहले पूरी तरह तस्दीक करें। लेकिन अब सोचने वाली बात है कि अब आम आदमी के साथ साथ अब विधायक के मोबाइल हैक होने लगे है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.