Best Recharge Plan For 1 Year: Jio, Airtel या Vi… सालभर के रिचार्ज में कौन बचाएगा आपके पैसे और किसका प्लान है सबसे सस्ता?

Best Recharge Plan For 1 Year: Jio का 3,599 रुपये वाला एनुअल प्लान Airtel और Vi के मुकाबले बेहद किफायती विकल्प बनकर सामने आया है। इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉलिंग मिलती है। यहां जानें Jio, Airtel और Vi के सालभर वाले प्लान्स, कीमत, फायदे और खास ऑफर्स की पूरी डिटेल।

Best Recharge Plan For 1 Year: Jio, Airtel या Vi… सालभर के रिचार्ज में कौन बचाएगा आपके पैसे और किसका प्लान है सबसे सस्ता?

(Best Recharge Plan For 1 Year/ Image Credit: X)

Modified Date: September 23, 2026 / 03:00 pm IST
Published Date: September 23, 2026 2:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Airtel और Vi का ₹1,849 वाला प्लान 365 दिनों के लिए है।
  • दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 3,600 SMS मिलते हैं।
  • Jio ₹3,599 प्लान में रोज 2.5GB डेटा देता है।

बिजनेस: Best Recharge Plan For 1 Year: हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराने की परेशानी ने बचने के लिए अब कई यूजर्स सालभर की वैलिडिटी वाले प्लान (Best Recharge Plan For 1 Year) चुन रहे हैं। ऐसे प्लान में बार-बार रिचार्ज कराने या वैलिडिटी खत्म होने की चिंता नहीं रहती। साथ ही भविष्य में टैरिफ बढ़ने की स्थिति में भी मौजूदा प्लान की कीमत पर लंबे समय तक फायदा मिलता है। वहीं, Jio, Airtel और Vi के सालाना प्लान की कीमत और सुविधाएं अलग-अलग है।

सिर्फ कॉलिंग के लिए Airtel और Vi का प्लान

अगर आपको मोबाइल डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं है और घर या ऑफिस में Wi-Fi उपलब्ध है तो Airtel और Vi के 1,849 रुपये वाले सालाना प्लान (Best Recharge Plan For 1 Year) पर नजर डाल सकते हैं। दोनों कंपनियों के इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 3,600 SMS मिलते हैं। वहीं, Jio में सिर्फ कॉलिंग के लिए अलग से सस्ता सालाना प्लान उपलब्ध नहीं है। उसका सालाना विकल्प 3,599 रुपये से शुरू होता है।

ज्यादा डेटा चाहिए तो Jio का प्लान

ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए Jio का 3,599 रुपये वाला प्लान खास है। इसमें 365 दिनों तक हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इसके अलावा JioTV और JioAICloud जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। 5G नेटवर्क उपलब्ध होने पर योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ ले सकते हैं।

Airtel और Vi के डेटा प्लान भी दमदार

Airtel के 3,599 रुपये वाले सालाना प्लान (Best Recharge Plan For 1 Year) में 365 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। वहीं, Vi के 3,499 रुपये प्लान में 1.5GB डेली डेटा और 3,599 रुपये वाले प्लान में 2GB डेली डेटा मिलता है। Vi की खासियत इसका नाइट डेटा फीचर है, जिसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है।

किसके लिए कौन-सा प्लान?

अगर प्राथमिकता सिर्फ कॉलिंग और सिम एक्टिव रखने की है तो Airtel और Vi का 1,849 रुपये वाला प्लान कम कीमत वाला विकल्प है। ज्यादा डेली डेटा और 5G इस्तेमाल करने वालों के लिए Jio का 3,599 रुपये प्लान ज्यादा आकर्षक है। वहीं, रात में ज्यादा वीडियो देखने, डाउनलोड करने या स्ट्रीमिंग करने वाले यूजर्स Vi के नाइट डेटा फीचर वाला प्लान भी अच्छा विकल्प है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।