LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 11th Feb 2026: साय कैबिनेट में बड़ा फैसला.. किसानों को होली से पहले किया जाएगा धान के अंतर राशि का भुगतान

Today Live Breaking News and Updates 11th Feb 2026: नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आज सुबह शुरू हुई छत्तीसगढ़ कैबिनेट की मीटिंग ख़त्म हो गई है। यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में की गई थी।

Today Live Breaking News and Updates 11th Feb 2026: साय कैबिनेट में बड़ा फैसला.. किसानों को होली से पहले किया जाएगा धान के अंतर राशि का भुगतान

Today Breaking News And Live Updates 11th Feb.2026

Modified Date: February 11, 2026 / 03:09 pm IST
Published Date: February 11, 2026 9:08 am IST

Today Live Breaking News and Updates 11th Feb 2026: : रायपुर: नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आज सुबह शुरू हुई छत्तीसगढ़ कैबिनेट की मीटिंग ख़त्म हो गई है। (Sai Cabinet Today Key Decision) यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में की गई थी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। सरकार के उप मुख्यमंत्री अरुण साव बैठकें में लिए गए निर्णयों की जानकारी दे रहें है।

ये हुए महत्वपूर्ण निर्णय

1. मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधान सभा के अष्टम् सत्र माह फरवरी-मार्च, 2026 हेतु माननीय राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया गया।

2. मंत्रिपरिषद द्वारा बजट अनुमान वर्ष 2026-27 का विधानसभा में उपस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

3. मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर की राशि के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होली त्यौहार से पहले एकमुश्त किया जाएगा।

Today Live Breaking News and Updates 11th Feb 2026: यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है, जो देश में सर्वाधिक है। बीते दो वर्षाें में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को धान के मूल्य के अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस साल होली से पूर्व किसानों को 10 हजार करोड़ रूपए का भुगतान होने से यह राशि बढ़कर 35 हजार करोड़ रूपए हो जाएगी।


नई दिल्ली: Today Breaking News And Live Updates 11th Feb.2026  संसद के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। लोकसभा में कई दिनों के हंगामे के बाद मंगलवार को आम बजट पर चर्चा की शुरुआत हुई। चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सदन में अपनी बात रख रहे हैं। बजट पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पुराने सिस्टम को लगातार चुनौती दी जा रही है। उन्होंने अपने संबोधन में वैश्विक हालात का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया में अमेरिकी दबदबे को चुनौती मिल रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं।


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown